Lok Sabha Speaker Om Birla: केंद्र का बजट सत्र अभी चल रहा है, और इसमें सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच काफी हंगामा और टकराव देखने को मिला है। लोकसभा में हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास करना पड़ा। विपक्ष अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि विपक्षी दल लोकसभा के स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।
Opposition no confidence motion: विपक्ष ने लगाए कई आरोप
विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी की है। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाए कि सरकार के सदस्य कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एक शैडो प्रधानमंत्री होता है। लेकिन यहां नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार कुछ भी कह सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है।
Om Birla News: विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश
कांग्रेस सांसद ने कहा कि स्पीकर खुद कांग्रेस की महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस सदन में विपक्ष के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है और उन्हें बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि संसद में विपक्ष के खिलाफ इस तरह का रवैया पहले कभी नहीं हुआ। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि चेयर एक संवैधानिक पद है। यह सत्ताधारी पार्टी का नहीं है। जिस तरह से विपक्ष के नेता की आवाज को भेदभाव के साथ दबाया जा रहा है, वह बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह संसद है, सेंसर बोर्ड नहीं है।
सपा का आरोप: विपक्ष के नेताओं का माइक बंद
अविश्वास प्रस्ताव के विषय पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी ‘इंडिया’ गठबंधन के वरिष्ठ नेता निर्णय लेंगे, सभी उसी पर रहेंगे और मानेंगे। उन्होंने कहा, “हमें लगातार देखने को मिला है कि जब से भाजपा आई है, सत्तापक्ष के कभी माइक बंद नहीं होते, लेकिन विपक्ष के नेताओं और सांसदों का माइक बंद किया जाता है। तो अगर अविश्वास प्रस्ताव लाना है तो ‘इंडिया’ गठबंधन मिलकर ही ये प्रस्ताव लाएगा।”
सांसदों को बोलने का हक मिले—हरसिमरत कौर बादल की दो टूक
इसी बीच, शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैंने 18 साल में ऐसा नहीं देखा जिस तरह यह सदन चलाया जा रहा है। सरकार और स्पीकर से मैं गुजारिश करती हूं कि जो यहां सांसद हैं उन्हें लोगों ने चुनकर भेजा है, उन्हें बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।” उन्होंने सवाल किया कि जब आप बोलने ही नहीं देंगे तो इस सदन में लोगों का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है? हर सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का हक है।
Lok Sabha Speaker Om Birla: क्यों लाया जाता है अविश्वास प्रस्ताव?

अविश्वास प्रस्ताव सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए लाया जाता है। इसके जरिए विपक्ष यह परखता है कि सरकार को सदन का समर्थन प्राप्त है या नहीं। अगर प्रस्ताव पारित हो जाए तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम


Download Android App
Download iOS App






