Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में ढीली पड़ती दिखाई दे रही है. हालांकि बीच में कुछ समय तक बेहतरीन प्रदर्शन इस फिल्म ने किया था, लेकिन अब धीरे धीरे इसकी कमाई का ग्राफ नीचे आता दिखाई दे रहा है. इसी माहौल के बीच रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने अपने 10 दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर लिए हैं. तो चलिए जानते हैं कि 10 दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है?
Mardaani 3 Collection: डे 10 पर दिखा कमाई में उछाल

लिमिटेड स्क्रीन्स और बॉर्डर 2 से टफ कॉम्पटीशन मिलने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. धीरे-धीरे बढ़ती कमाई इस बात का संकेत है कि कंटेंट के दम पर फिल्म आगे बढ़ रही है. ऐसे में अगर बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने दसवें दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 35.65 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि इंडिया ग्रॉस 42.15 करोड़ हो चुका है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50.55 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है, जिससे फिल्म की ओर एक पॉजिटिव रिस्पॉन्स की तरह देखा जा रहा है.
Rani Mukerji New Movie: बजट के करीब पहुंची फिल्म

करीब 60 करोड़ के बजट में बनी ‘मर्दानी 3’ धीरे-धीरे अपनी लागत की भरपाई की ओर बढ़ रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से आने वाले दिनों में फिल्म बजट रिकवर कर सकती है. अगर दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई की बता करें तो फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ से खाता खोला था, तो दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की मजबूत कमाई देखने को मिली. लेकिन इसके बाद चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.6 करोड़, छठे दिन 2.1 करोड़, फिर सातवें और आठवें दिन 1.85-1.85 करोड़, जबकि नौवें दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया.
Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: क्या है ‘मर्दानी 3’ की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बता करें तो ‘मर्दानी 3’ की कहानी शिवानी शिवाजी रॉय पर बेस्ड है, जो इस बार एनआईए के साथ मिलकर काम करती नजर आ रही हैं. फिल्म में किडनैपिंग मामलों की जांच के दौरान एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश होता है. जिसमें रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला और प्रजेश कश्यप लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं.
Read More: वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने हस्बैंड को क्यों बोला- तू MMS बना, जानें पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




