Chocolate Day Special: इस चॉकलेट डे अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए घर पर बनाएं ‘Heart-Shaped Chocolate’, यहां देखें Secret Recipe

Summary :

Homemade Chocolate Recipe: आज, 9 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का सबसे sweet day यानी की ‘चॉकलेट डे’ है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन, इस दिन अपने प्यार को अपने हाथों से बनी Heart-Shaped Chocolate देने का अहसास ही कुछ और होता है। अगर आप इस बार कुछ खास और पर्सनल करना चाहते हैं, तो यहां दी गई Homemade Heart-Shaped Chocolate Recipe आपके काम आएगी। Homemade Chocolate Recipe in Hindi:  चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री 200 ग्राम डार्क या मिल्क चॉकलेट कंपाउंड 50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड बादाम, काजू या अखरोट Homemade Chocolate Recipe: चॉकलेट डे…

Homemade Chocolate Recipe: आज, 9 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का सबसे sweet day यानी की ‘चॉकलेट डे’ है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन, इस दिन अपने प्यार को अपने हाथों से बनी Heart-Shaped Chocolate देने का अहसास ही कुछ और होता है। अगर आप इस बार कुछ खास और पर्सनल करना चाहते हैं, तो यहां दी गई Homemade Heart-Shaped Chocolate Recipe आपके काम आएगी।

Homemade Chocolate Recipe in Hindi:  चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री

Homemade Chocolate Recipe
Homemade Chocolate Recipe (Image: Social Media)
  • 200 ग्राम डार्क या मिल्क चॉकलेट कंपाउंड
  • 50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड
  • बादाम, काजू या अखरोट

Homemade Chocolate Recipe: चॉकलेट डे स्पेशल रेसिपी

Homemade Chocolate Recipe
Homemade Chocolate Recipe (Image: Social Media)

सबसे पहले डार्क या मिल्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में पानी उबालें। उसके ऊपर एक कांच या स्टील का कटोरा रखें। कटोरे में चॉकलेट डालें और चम्मच से लगातार चलाते हुए उसे पूरी तरह पिघलने दें। आप इसे माइक्रोवेव में भी 30-30 सेकंड पर रखकर मेल्ट कर सकते हैं।

जब चॉकलेट पूरी तरह स्मूथ हो जाए, तो इसमें बारीक कटे हुए रोस्टेड नट्स डालें। अगर आप अपनी चॉकलेट को थोड़ा क्रंची बनाना चाहते हैं, तो इसमें राइस पफ्स भी मिला सकते हैं। अब तैयार चॉकलेट के मिश्रण को चम्मच की मदद से हार्ट शेप सिलिकॉन मोल्ड में भरें।मोल्ड को फ्रिज में कम से कम 30 से 45 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। जब चॉकलेट जम जाए, तो इसे मोल्ड से बाहर निकाल लें। डेकोरेट करने के लिए व्हाइट चॉकलेट को मेल्ट करके एक पाइपिंग बैग में भरें और तैयार हार्ट चॉकलेट्स पर छोटे-छोटे दिल बनाएं। आप अपने पार्टनर का नाम भी लिख सकते हैं।

इस चॉकलेट को सुंदर से बटर पेपर और रिबन वाले बॉक्स में पैक करें। दिन को और खास बनाने के लिए हाथ से लिखा हुआ एक प्यारा सा नोट इस गिफ्ट की वैल्यू को दोगुना कर देगा। इस चॉकलेट के साथ अपने पार्टनर को Happy Chocolate Day Wish करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।