दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कालकाजी विधानसभा सीट से CM आतिशी ने जीता चुनाव

Summary :

कालकाजी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी चुनाव हारे

 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। जिसमें AAP पार्टी को दो बड़े झटके लगे है, पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए है। वहीं नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गए है। अब कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की CM और AAP प्रत्याशी आतीशी ने चुनाव जीत लिया है। कालकाजी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी चुनाव हार गए है।

कालकाजी सीट से त्रिकोणीय मुकाबला था, जहां भाजपा से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस से अलका लांबा और AAP पार्टी से दिल्ली की CM आतिशी चुनावी मैदान में थे। अब कालकाजी सीट से CM आतिशी ने जीत दर्ज की है और BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस से उम्मीदवार अलका लांबा को हरा दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।