Delhi की CM Rekha Gupta ने सांसद Anil Baluni के साथ की बैठक

Summary :

अनिल बलूनी से मिलीं सीएम रेखा, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को भाजपा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की कर्मठ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज मेरे आवास पर पधारीं। ये मेरे लिए एक सुखद अनुभूति वाला पल था। दिल्ली के विकास के लिए उनके पास एक स्पष्ट विजन और दृढ़ इच्छाशक्ति है। मैंने उनका हार्दिक अभिनंदन किया एवं उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने की अशेष शुभकामनाएं दी।”

Delhi: 24 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र, 25 मार्च को राज्य सरकार पेश करेगी अपना पहला बजट

सीएम रेखा गुप्ता ने इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर दिल्ली की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहरी और सार्थक चर्चा की। केंद्र सरकार के सहयोग से हम दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, जिससे विकसित दिल्ली के स्वप्न को जल्द से जल्द चरितार्थ किया जा सके सके।

रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर सीएम ने इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से मुलाकात हुई।

इस दौरान, दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण, हरित पहल और सतत विकास से जुड़े अनेकों महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। हम डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से दिल्ली को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाते हुए एक विकसित और समृद्ध दिल्ली के लक्ष्य को साकार करेंगे।”

सीएम रेखा सोमवार को एबीवीपी के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एबीवीपी का वट वृक्ष न केवल जनकल्याण बल्कि राष्ट्र निर्माण में निरंतर सक्रिय रहा है। जनसेवा के प्रति समर्पित भाव और सर्वस्पर्शी विकास की प्रेरणा मुझे एबीवीपी से जुड़कर ही मिली।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.