Dhanbad Murder Case: पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, घर में दफनाया शव, 13 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

Summary :

Dhanbad Murder Case: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 13 दिनों से लापता मजदूर सुरेश हांसदा का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। पुलिस ने जब घर की जमीन की खुदाई कराई तो जमीन के नीचे से सड़ा-गला शव निकला। बता दें कि सुरेश की हत्या उसी की पत्नी ने की थी और शव को घर में ही दफना दिया था। Dhanbad Murder Case हत्या का आरोप उसकी पत्नी सूरजी देवी पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुरेश 13…

Dhanbad Murder Case: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 13 दिनों से लापता मजदूर सुरेश हांसदा का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। पुलिस ने जब घर की जमीन की खुदाई कराई तो जमीन के नीचे से सड़ा-गला शव निकला। बता दें कि सुरेश की हत्या उसी की पत्नी ने की थी और शव को घर में ही दफना दिया था।

Dhanbad Murder Case

Dhanbad Murder Case
Dhanbad Murder Case

हत्या का आरोप उसकी पत्नी सूरजी देवी पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुरेश 13 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो वह हर बार अलग-अलग बहाने बनाती रही—कभी कहती कि वह काम पर गया है, तो कभी मनसा पूजा में शामिल होने की बात कहती। इसी बीच सुरेश की चाची का निधन हो गया, लेकिन वह अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया।

Jharkhand Murder Case

Dhanbad Murder Case
Dhanbad Murder Case

गांव वालों ने देखा कि सूरजी देवी ने घर के एक कमरे में ताला लगा रखा है। ग्रामीणों ने मिलकर महिला से सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार उसने स्वीकार किया कि उसने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। सूचना मिलने पर टुंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर खुदाई की तो उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कई बार की हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सूरजी देवी कई वर्षों से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। एक बार उसने सोते समय पति की आंखों में फेविकोल डालकर, पैर बांधकर कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे उसका पैर टूट गया था। उसने कई बार खाने में जहर मिलाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन असफल रही। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

ALSO READ: लापता था मजदूर, 13 दिन बाद घर में दफन मिली लाश! जानें किसने रची मौत की ये खौफनाक साजिश?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।