लापता था मजदूर, 13 दिन बाद घर में दफन मिली लाश! जानें किसने रची मौत की ये खौफनाक साजिश?

Summary :

Jharkhand Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयटांड़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दैनिक मजदूरी करने वाले व्यक्ति की लापता होने के 13 दिन बाद लाश उसी के घर से जमीन के नीचे से मिली है। मृतक की पहचान सुरेश हांसदा के रूप में हुई है। इस मामले में उसकी पत्नी सूरजी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। Jharkhand Murder News: पति के लापता होने पर पत्नी देती रही बहाने सुरेश हांसदा 13 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पत्नी सूरजी…

Jharkhand Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयटांड़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दैनिक मजदूरी करने वाले व्यक्ति की लापता होने के 13 दिन बाद लाश उसी के घर से जमीन के नीचे से मिली है। मृतक की पहचान सुरेश हांसदा के रूप में हुई है। इस मामले में उसकी पत्नी सूरजी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jharkhand Murder News: पति के लापता होने पर पत्नी देती रही बहाने

सुरेश हांसदा 13 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। जब परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पत्नी सूरजी देवी से पूछा तो वह हर बार कुछ न कुछ नया बहाना बनाती रही। कभी कहती कि सुरेश किसी पूजा में गया है, तो कभी कहती कि वह काम पर गया है। लेकिन जब सुरेश अपनी चाची के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया, तो लोगों को शक होने लगा।

Jharkhand Murder News
Jharkhand Murder News

Murder News: बंद कमरे से उठी शक  की लहर

ग्रामीणों ने देखा कि सूरजी देवी ने घर के एक कमरे को ताले में बंद कर रखा है। यह बात लोगों को और भी संदिग्ध लगी। गांव वालों ने मिलकर महिला से सख्ती से पूछताछ की। जब लगातार दबाव बढ़ा, तो सूरजी देवी ने खुद ही यह स्वीकार कर लिया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को घर के अंदर ही दफना दिया है।

पुलिस ने खुदाई कर निकाला शव

सूचना मिलते ही टुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का ताला खुलवाया और वहां की जमीन की खुदाई करवाई। खुदाई में जो मंजर सामने आया, वह रूह कंपा देने वाला था। मिट्टी के नीचे से सुरेश का सड़ा-गला शव निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jharkhand Murder News
Jharkhand Murder News

Jharkhand News: पहले भी की थी हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सूरजी देवी कई वर्षों से अपने पति की हत्या की योजना बना रही थी। एक बार उसने सोते समय सुरेश की आंखों में फेविकोल डाल दी थी और उसके पैर बांधकर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस हमले में सुरेश का पैर टूट गया था। इसके अलावा उसने कई बार खाने में ज़हर मिलाकर भी उसे मारने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार वह बच गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल सूरजी देवी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या में किसी और की भूमिका है या नहीं। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Manoharpur Train Accident News: मनोहरपुर स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा, डीजल इंजन ने 5 बोगियों को मारी टक्कर, 2 कर्मचारी घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।