Manoharpur Train Accident News: मनोहरपुर स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा, डीजल इंजन ने 5 बोगियों को मारी टक्कर, 2 कर्मचारी घायल

Summary :

Manoharpur Train Accident News: झारखंड के चाईबासा जिले के मनोहरपुर स्टेशन पर गुरुवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। सुबह करीब 4:15 बजे यार्ड की लाइन नंबर 7 पर खड़े डिब्बों को एक डीजल इंजन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सभी डिब्बे मरम्मत कार्य में लगे थे, जिनमें रेलवे कर्मचारी और उपकरण मौजूद थे। Manoharpur Train Accident News: बैंकिंग इंजन की टक्कर से हादसा जानकारी के अनुसार, यार्ड में खड़े पांच डिब्बों को एक बैंकिंग डीजल इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि पांच में से एक कोच बुरी तरह…

Manoharpur Train Accident News: झारखंड के चाईबासा जिले के मनोहरपुर स्टेशन पर गुरुवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। सुबह करीब 4:15 बजे यार्ड की लाइन नंबर 7 पर खड़े डिब्बों को एक डीजल इंजन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सभी डिब्बे मरम्मत कार्य में लगे थे, जिनमें रेलवे कर्मचारी और उपकरण मौजूद थे।

Manoharpur Train Accident News: बैंकिंग इंजन की टक्कर से हादसा

जानकारी के अनुसार, यार्ड में खड़े पांच डिब्बों को एक बैंकिंग डीजल इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि पांच में से एक कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाकी कोच भी पटरी से उतरकर जमीन पर गिर पड़े।

Train Accident News: दो कर्मचारी घायल, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में ट्रैक मेंटेनेंस का काम कर रहे अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें गर्दन में गहरी चोट आई है। वहीं एक अन्य कर्मचारी सीके बारीक को भी हल्की चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।

Manoharpur Train Accident News
Manoharpur Train Accident News

Manoharpur Station News: कोच में थे उपकरण और कर्मचारी

हादसे के वक्त कोच के अंदर रेलवे पटरी सुधारने की मशीनें, औजार और कुछ कर्मचारी मौजूद थे। टक्कर के कारण ये सभी डिब्बे असंतुलित होकर जमीन पर गिर गए। इससे रेलवे संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Train Accident: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह हादसा चक्रधरपुर रेल मंडल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इससे पहले भी राउरकेला यार्ड में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जो पास की बस्ती में घुस गई थी। उस घटना के बाद कुछ रेलकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन हादसों की रफ्तार थम नहीं रही है।

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि टक्कर किन कारणों से हुई। जांच के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी। लेकिन लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह दिखाते हैं कि मंडल में ट्रेन संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाएं गंभीर संकट से गुजर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Maiya Samman Yojana 2025: 13वीं किस्त होगी जारी, खाते में आएंगे 2500 रुपये, जानें कैसे करें चेक

 

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।