दिल्ली में चारों तरफ हाहाकार! बाढ़ से ये इलाका सबसे अधिक प्रभावित, जानवरों का भी बुरा हाल

Summary :

Delhi Flood News live: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। Majnu Ka Tila और Tibet Colony में घुसा पानी दिल्ली में आए बाढ़ से कई इलाका जलमग्न हो गया है। (Delhi Flood News…

Delhi Flood News live: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Majnu Ka Tila और Tibet Colony में घुसा पानी

Majnu Ka Tila
Majnu Ka Tila

दिल्ली में आए बाढ़ से कई इलाका जलमग्न हो गया है। (Delhi Flood News live) मजनू का टीला भी पानी से भरा हुआ है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली का कई इलाका जलमग्न हो गया है। तिब्बती कॉलोनी में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ ने रेस्टोरेंट से लेकर टैटू पार्लर, सैलून, होम-स्पा और परिधान दुकानों तक हर तरह के व्यवसाय को प्रभावित किया है।

Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

Delhi Weather
Delhi Weather

वहीं, 9 सितंबर को एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, नमी का स्तर 55 से 90 प्रतिशत के बीच हो सकता है, जिसके कारण उमस से लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Delhi NCR Flood News

Delhi Flood News
Delhi Flood News

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आसपास के 43 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में डटी हुई हैं।

Delhi Flood: आने वाले दिनों का हाल होगा और बुरा!

Delhi Flood
Delhi Flood

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी तो जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एनसीआर में पहले से ही सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है, ऐसे में तेज बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें। साथ ही, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।

ALSO READ: ध्यान दें! दिल्ली के रिंग रोड समेत कई रास्तों को किया गया बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।