ध्यान दें! दिल्ली के रिंग रोड समेत कई रास्तों को किया गया बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summary :

Delhi Roads Closed: देश की राजधानी दिल्ली से अभी तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में बाढ़ के कारण कई इलाकों में पानी घुसने लगा है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कई इलाकों में सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों को आवाजाही के लिए बंद करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को उन इलाकों से बचकर जाने की सलाह दी है। Yamuna High Water Levels दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वजीराबाद पुल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर…

Delhi Roads Closed: देश की राजधानी दिल्ली से अभी तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में बाढ़ के कारण कई इलाकों में पानी घुसने लगा है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कई इलाकों में सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों को आवाजाही के लिए बंद करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों को उन इलाकों से बचकर जाने की सलाह दी है।

Yamuna High Water Levels

Delhi Roads Closed
Delhi Roads Closed

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वजीराबाद पुल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ-साथ आउटर रिंग रोड ( मजनू का टीला-रिंग रोड बाईपास) और आसपास की सड़कों पर जलभराव के कारण वहां भारी यातायात देखने को मिल रहा है। इस बारे में भी ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है।

Ring Road, Kashmere Gate, Rajghat बंद

Delhi Roads Closed
Delhi Roads Closed

यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने वजीराबाद पुल के पास सूर घाट क्षेत्र में नाले के पुल पर पानी भर गया है। इस स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पुराने वजीराबाद पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे सूर घाट डायवर्जन मार्ग का उपयोग करें। इसके अलावा, मुकरबा चौक, ISBT और तिमारपुर रोड की ओर जाने वाले यात्रियों को सिग्नेचर ब्रिज के रास्ते वैकल्पिक मार्ग अपनाने की हिदायत दी गई है।

Delhi Roads Closed: एक्स पर दी जानकारी

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें और सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Delhi traffic Advisory: पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग

Delhi Roads Closed
Delhi Roads Closed

1. मुकरबा चौक से सोनिया विहार/खजूरी चौक जाने वालों के लिए:

मार्ग: मुकरबा चौक → बाहरी रिंग रोड → वजीराबाद फ्लाईओवर → सिग्नेचर ब्रिज → वजीराबाद रोड → खजूरी चौक

2. ISBT से सोनिया विहार/खजूरी चौक जाने वालों के लिए:

मार्ग: चंदगी राम अखाड़ा → वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे स्लिप रोड → सिग्नेचर ब्रिज → वजीराबाद रोड → खजूरी चौक

3. चौधरी फतेह सिंह मार्ग (तिमारपुर रोड) से खजूरी चौक जाने वालों के लिए:

मार्ग: चौधरी फतेह सिंह मार्ग → सिग्नेचर ब्रिज की ओर लूप → वजीराबाद रोड → खजूरी चौक

जलभराव और डायवर्जन की जानकारी:

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मजनू का टीला से रिंग रोड बाईपास तक आउटर रिंग रोड पर जलभराव हो गया है। इसके चलते निम्नलिखित मार्गों पर यातायात प्रभावित है:

* आउटर रिंग रोड
* बुलेवर्ड रोड
* राजा राम कोहली मार्ग
* विकास मार्ग
* सलीमगढ़ बाईपास
* महात्मा गांधी मार्ग

इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।

डायवर्जन पॉइंट्स:

Delhi Roads Closed
Delhi Roads Closed

* वजीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज
* चांदगी राम अखाड़ा से IP कॉलेज की ओर लाल बत्ती
* मोनेस्ट्री मार्केट यू-टर्न (बंद)
* रिंग रोड-राजघाट
* ITO चौक
* शांति वन
* IP फ्लाईओवर

अन्य वैकल्पिक मार्ग:

4. मॉल रोड से आउटर रिंग रोड (खैबर दर्रा/IP कॉलेज) की ओर जाने वालों के लिए:

Delhi Roads Closed
Delhi Roads Closed

मार्ग: पी.एस. सिविल लाइंस रेड लाइट → राजपुर रोड → शामनाथ मार्ग → डॉ. कर्णवाल मार्ग → बर्फखाना चौक/रानी झांसी रोड

5. वजीराबाद से मजनू का टीला (आउटर रिंग रोड) की ओर जाने वालों के लिए:

मार्ग: वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे से डायवर्ट → नानकसर → खजूरी खास → शास्त्री पार्क पुस्ता → गीता कॉलोनी फ्लाईओवर → विकास मार्ग → ITO चौक

6. ITO से राजघाट (आउटर रिंग रोड होते हुए) जाने वालों के लिए:

मार्ग: ITO चौक से डायवर्ट → विकास मार्ग → गीता कॉलोनी फ्लाईओवर → मार्जिनल बैंड मार्ग → शास्त्री पार्क पुस्ता → खजूरी चौक → सिग्नेचर ब्रिज

7. प्रगति मैदान/निजामुद्दीन से राजघाट की ओर (IP फ्लाईओवर) जाने वालों के लिए:

मार्ग: IP फ्लाईओवर के तहत डायवर्जन → विकास मार्ग → गीता कॉलोनी फ्लाईओवर → मार्जिनल बैंड मार्ग → शास्त्री पार्क पुस्ता → खजूरी चौक → सिग्नेचर ब्रिज

8. शांति वन से ISBT की ओर बाहरी रिंग रोड पर जाने वालों के लिए:

मार्ग: शांति वन → राजा राम कोहली मार्ग → गीता कॉलोनी फ्लाईओवर

यह भी पढ़ें: ‘हमने प्रकृति से छेड़छाड़ की, पेड़ों की कटाई की, अब बदला..’, बाढ़ और तबाही पर सुप्रीम कोर्ट का दो टूक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।