‘हमने प्रकृति से छेड़छाड़ की, पेड़ों की कटाई की, अब बदला..’, बाढ़ और तबाही पर सुप्रीम कोर्ट का दो टूक

Summary :

SC on Floods: पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। पंजाब से लेकर पहाड़ों तक हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर भी बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का बयान चर्चा का विषय बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में पेड़ों की अवैध कटाई पर चिंता जताई है और इसकी कड़ी आलोचना की है। SC के मुख्य न्यायाधीश ने क्या कहा? सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा है कि हमने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही की खबरें सुनी और…

SC on Floods: पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। पंजाब से लेकर पहाड़ों तक हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर भी बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का बयान चर्चा का विषय बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में पेड़ों की अवैध कटाई पर चिंता जताई है और इसकी कड़ी आलोचना की है।

SC के मुख्य न्यायाधीश ने क्या कहा?

SC on Floods
SC on Floods

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा है कि हमने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही की खबरें सुनी और देखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि बाढ़ में बड़ी मात्रा में लकड़ी बह कर आई। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। इंसान ने लंबे समय तक प्रकृति का दोहन किया है और अब प्रकृति हमसे इसका बदला ले रही है।

Punjab Flood: बाढ़ पर कोर्ट ने क्या बोला?

SC on Floods
SC on Floods

कोर्ट ने पहाड़ी राज्यों में पेड़ों की अवैध कटाई और बाढ़ की स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि पर्यावरण का विकास और उसके देखरेख में संतुलन बनाए रखना बेहद जरुरी है। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार और चार राज्यों (पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) की NDAM को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। कोर्ट ने NHAI से आगे कहा कि आप चाहे तो जवाब दाखिल कर सकते हैं।

Uttarakhand Flood पर चिंता व्यक्त की

SC on Floods
SC on Floods

जस्टिस गवई ने सॉलिसिटर जनरल से आगे कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। चारों तरफ बड़ी संख्या में लकड़ी के लट्ठे गिरे दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह पेड़ों की अवैध कटाई की तरफ इशारा करता है। गवई ने आगे कहा कि हमने पंजाब की कई तस्वीरें देखी हैं। पूरा खेत और फसल पानी में बह गया है। इसलिए विकास के साथ-साथ संतुलन बनाये रखना बेहद जरुरी है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की तस्वीरें देख कर तो यही लगता है कि हमनें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की है।

Jammu Kashmir Flood पर कोर्ट का रुख

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हमने प्रकृति के साथ इतनी हस्तक्षेप की है कि अब प्रकृति अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे पर पर्यावरण मंत्रालय के सचिव से चर्चा करेंगे और संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से भी संवाद करेंगे।

Weather Updates : मौसम का ताजा हाल

SC on Floods
SC on Floods

SC on Floods: पूरे देश में बारिश ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाकों में जलभराव हो गया है।। वहीं हिमाचल प्रदेस और पंजाब आपदा ग्रस्त घोषित हो चुके हैं। बारिश से लाखों लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज के दिन की बात करें तो मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ का अलर्ट, पंजाब में निकलेगी धूप, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।