पति करता था रेप, बीवी बनाती थी MMS, दिमाग सन्न कर देगा दंपत्ति का लूट कांड

Summary :

MP Couple Blackmail News: पैसों के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है, इसकी कोई सीमा अब नहीं बची। मध्यप्रदेश के भोपाल से भी ऐसा एक मामला सामने आया है। भोपाल के एक युवक ने दो तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उनसे पैसे वसूले। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे कांड में युवक की पत्नी ने ही उसका साथ दिया। दंपत्ति ने मिलकर इस पूरे षड़यंत्र को रचा और दो महिलाओं को धमकाकर उनके पैसे ऐंठे। MP News: तलाकशुदा महिलाओं को फंसाया यह मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का हैा। एमपी…

MP Couple Blackmail News: पैसों के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है, इसकी कोई सीमा अब नहीं बची। मध्यप्रदेश के भोपाल से भी ऐसा एक मामला सामने आया है। भोपाल के एक युवक ने दो तलाकशुदा महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उनसे पैसे वसूले। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे कांड में युवक की पत्नी ने ही उसका साथ दिया। दंपत्ति ने मिलकर इस पूरे षड़यंत्र को रचा और दो महिलाओं को धमकाकर उनके पैसे ऐंठे।

MP Couple Blackmail News
MP Couple Blackmail News 2

MP News: तलाकशुदा महिलाओं को फंसाया

यह मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का हैा। एमपी पुलिस ने आरोपी अविनाश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। अवधपुरी में रहने वाली महिला तलाकशुदा थी। उसने दूसरी शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट का सहारा लिया। इसी दौरान उसकी दोस्ती अविनाश से हुई। आरोपी ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उसका स्टील का कारोबार है। साथ ही, वह छत्तीसगढ़ में धनलक्ष्मी नाम से एक फैक्ट्री भी चलाता है। जब महिला उससे मिलने उसके घर आई, तो उसने बताया कि उसकी पत्नी उसकी मां है। ऐसे ही उसने अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली एक ब्यूटीशियन के साथ भी बलात्कार किया और उसे ठगा।

MP Couple Blackmail News: पत्नी ने बनाया MMS

इसके बाद अविनाश ने प्यार में फंसा कर उनके साथ संबंध बनाए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स की पत्नी ने उनके निजी पलों का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने कहा- मुझे बिज़नेस के लिए पैसों की ज़रूरत है । महिलाओं ने भी उसकी बात पर यकीन कर लिया और उसे 85 लाख की रकम दे दी। इसके बाद अविनाश ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस होने पर एक महिला ने तो खुदकुशी करने की भी कोशिश की, जिसके बाद घरवालों ने उसे समझया। महिला ने पुलिस में शिकायत की और इस पूरे लूट कांड का खेल सामने आया।

MP Couple Blackmail News
MP Couple Blackmail News

पुलिस ने आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आशंका है कि पूछताछ में और भी महिलाओं के साथ गलत कामों के खुलासे हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- चिताओं का जलना भी मुश्किल, डूब गए श्मशान, जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड

Neha Singh