GST on Bikes: मिडिल क्लास भी लेंगे Pulsar, Apache, MT Bike, GST में बड़े धमाके से सस्ती हुई यह दमदार बाइकें

Summary :

GST on Bikes: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले जनता को बड़ा तोहफा दे दिया है। जिससे अब रोजमर्रा के सामान से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक GST के स्लैब में बदलाव किया गया है। बता दें कि अब छोटी कार और बाइक में 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अगर आप बाइक लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आईए विस्तार से जानते है कि आपकी मनपसंदीदा बाइक अब कितनी सस्ती हो सकती है। GST on Bikes GST Council की 56वीं बैठक में अहम फैसला लिया गया है।…

GST on bikes

GST on Bikes: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले जनता को बड़ा तोहफा दे दिया है। जिससे अब रोजमर्रा के सामान से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक GST के स्लैब में बदलाव किया गया है। बता दें कि अब छोटी कार और बाइक में 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अगर आप बाइक लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आईए विस्तार से जानते है कि आपकी मनपसंदीदा बाइक अब कितनी सस्ती हो सकती है।

GST on Bikes

GST Council की 56वीं बैठक में अहम फैसला लिया गया है। जिसमें 350cc से कम इंजन की क्षमता वाली बाइक में अब 28 प्रतिशत GST को घटा कर 18 प्रतिशत किया गया है। वहीं 350CC से अधिक इंजन की क्षमता वाली बाइकों पर भारी भरकम 40 प्रतिशत का GST लगाया है। जिससे अब मिडिल क्लास के लोगों को कम कीमत में अपनी पसंदिदा बाइक लेना आसान हो जाएगा।

GST On Bikes 125cc

125CC इंजन की बाइकों में अब 28 प्रतिशत के बदले 18 प्रतिशत का GST लगाया जाएगा। जिससे 10 प्रतिशत की छूट एक्स शोरूम कीमत पर पड़ेगी। बता दें कि 125 cc सेगमेंट में कई शानदार बाइक शामिल है।

TVS Raider Price

TVS Raider Price

Raider बाइक में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, BS6 FI इंजन दिया गया है। बता दें कि इस कार की एक्स शोरूम कीमत 93,500 रुपये से शुरू होती है अब 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग 9,350 रुपये कम हो जाएगी।

Honda SP 125

honda-sp-125

Honda की चर्चित बाइक SP 125 में कई शानदार फीचर के साथ ही 125cc का सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत 94,221 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग 9,422 रुपये कम हो जाएगी।

Pulsar 125cc

Pulsar 125cc में BSVI Compliant DTS-i Engine दिया गया है। कीमत की बात करें तो एक्स शोरूम कीमत 92,00 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग 9,200 रुपये कम हो जाएगी।

Honda Shine 125cc

Honda Shine 125cc

Shine बाइक में 123.94cc, का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 86,592 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग 8,659 रुपये कम हो जाएगी।

Bike Name पुरानी एक्स शोरूम कीमत (₹) GST में छूट (%) अनुमानित छूट राशि (₹) नई अनुमानित कीमत (₹)
TVS Raider ₹93,500 10% ₹9,350 ₹84,150
Honda SP 125 ₹94,221 10% ₹9,422 ₹84,799
Pulsar 125 ₹92,000 10% ₹9,200 ₹82,800
Honda Shine 125 ₹86,592 10% ₹8,659 ₹77,933

GST On Bikes 160cc

Bajaj Pulsar NS160

Pulsar बाइक में 160cc का single-cylinder, oil-cooled, (FI) DTS-i engine दिया गया है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,46,701 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग ₹14,670 रुपये कम हो जाएगी।

TVS Apache RTR 160

Apache RTR बाइक में दमदार 159.7 cc का Air-cooled, single-cylinder engine दिया गया है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,34,320 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग ₹13,432 रुपये कम हो जाएगी।

Yamaha MT-15

Yamaha MT में 155cc liquid cooled, fuel injected engine दिया गया है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,69,000 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग ₹16,900 रुपये कम हो जाएगी।

Bike Name Engine Specifications पुरानी एक्स शोरूम कीमत (₹) अनुमानित छूट (₹) नई एक्स शोरूम कीमत (₹)
Bajaj Pulsar NS160 160cc, Oil-cooled, FI DTS-i, Single-Cylinder ₹1,46,701 ₹14,670 ₹1,32,031
TVS Apache RTR 160 159.7cc, Air-cooled, Single-Cylinder ₹1,34,320 ₹13,432 ₹1,20,888
Yamaha MT-15 155cc, Liquid-cooled, FI ₹1,69,000 ₹16,900 ₹1,52,100

GST On Bikes 180cc

TVS Apache RTR 180

Apache RTR में 177.4cc Oil cooled, fuel injected engine दिया गया है। कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,35,000 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग ₹13,500 रुपये कम हो जाएगी।

Bajaj Pulsar 180F

Bajaj Pulsar 180F कीमत की बात करें तो शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1,27,000 रुपये रखी गई है। 10 प्रतिशत GST कम होने के बाद यह लगभग ₹12,700 रुपये कम हो जाएगी।

Bike
Engine Specifications
पुरानी एक्स शोरूम कीमत (₹) अनुमानित छूट (₹) नई एक्स शोरूम कीमत (₹)
TVS Apache RTR 180 177.4cc, Oil-cooled, Fuel Injected Engine ₹1,35,000 ₹13,500 ₹1,21,500
Bajaj Pulsar 180F 178.6cc, Air-cooled, DTS-i Engine ₹1,27,000 ₹12,700 ₹1,14,300

ALSO READ: GST Impact on Car Buyers: कार लेने का सोच रहे है तो Diwali तक करें इंतजार, 18% की छूट और मिलेंगे ऑफर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।