Maiya Samman Yojana 2025: 13वीं किस्त होगी जारी, खाते में आएंगे 2500 रुपये, जानें कैसे करें चेक

Maiya Samman Yojana 2025

Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए JMM सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधा 2500 रुपये आएंगे। बता दें कि योजना की शुरूआत में महिलाओं को 1000 रुपये की राशी दी जाती थी लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद यह राशी को 2500 रुपये कर दिया है। इस योजना के तहत सिर्फ 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को राशी दी जाती है।

Maiya Samman Yojana 2025
Maiya Samman Yojana 2025

Maiya Samman Yojana 2025

झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशी ट्रांसफर की जाती है। बता दें कि अगस्त महीने में योजना की किश्त जारी की गई थी अब 13वीं किश्त सितंबर महीने में महिलाओं के खाते में किश्त जारी की जाएगी। इस योजना से लगभग 70 लाख महिलाओं को राशी ट्रांसफर की जाएगी।

Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply

झारखंड में इस योजना का लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अभी भी कुछ महिला इस योचना से वंचित है। इन आसान स्टेप्स से योजना के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है।
  • आधिकार वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर क्लिक करकें
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेजो को लगाएं
  • सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज लगाने के बाद फॉर्म को सबमिट कर सकते है।
Maiya Samman Yojana 2025
Maiya Samman Yojana 2025

Installment Status Check

  • आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर लॉगिन करें।
  • इंस्टॉलमेंट स्टेटस का विकल्प सामने आएगा।
  • अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • इंस्टॉलमेंट स्टेटस के बारे में जानकारी सामने आ जाएगी।

ALSO READ: ‘उन्हें होम्योपैथिक दवा लेनी चाहिए…’, राहुल गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोली उमा भारती?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।