Radha Ashtami Bhojpuri Song: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मनाई जाती है. इस दिन श्रीकृष्ण की अनन्य प्रिय और प्रेम स्वरूपा राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि राधा नाम का स्मरण करने मात्र से व्यक्ति के जीवन से दुःख दूर होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है. इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को राधा रानी की कृपा का संदेश भेजना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी पर सुने जाने वाले प्यारे- प्यारे भोजपुरी भक्ति सॉन्ग, जिसको सुनकर मन उठेगा झूम:
Radha Ashtami Bhojpuri Song
1. ‘तूही तो मेरी जान है राधा’

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाया हुआ गाना “तूही तो मेरी जान है राधा” इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को भक्ति संगीत प्रेमियों के साथ-साथ भोजपुरी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे है।
2. ‘कान्हा तू किसका दीवाना’

गाने ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ में पवन सिंह कृष्ण से भावुक होकर सवाल करते हैं कि जब सभी गोपियां तुम्हारी दीवानी हैं, तो हे कान्हा, तुम किसके दीवाने हो? इस सवाल के साथ गाने में राधा-कृष्ण के प्रेम, गोपियों की भावनाओं और ब्रज की पावन भूमि की झलक बखूबी दिखाई गई है।
3. ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’

म्यूजिक वीडियो में वृंदावन धाम का खूबसूरत नजारा और प्रेमानंद जी महाराज की हंसता-मुस्कुराता चेहरा सुकून देता है. गाने को इस तरह फिल्माया गया है कि इसे एक बार नहीं, बार-बार सुनने का मन करता है। ‘तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद’ गाने के लिरिक्स भी बैचेन मन को शांति देते हैं। खेसारी लाल का ये भक्ति गीत प्रेमानंद जी महाराज के आदर्शों और उनकी भक्ति के बारे में बताता है। गाना सुनने के बाद हर कोई खेसारी लाल का मुरीद हो रहा है।
5. ‘शोर मची है जी शोर मची’

इस मौके पर राधा-कृष्ण के भक्ति गीत खूब चल रहे हैं। और जब गीत-संगीत की बात हो तो भोजपुरी गानों का अलग जलवा रहता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें एक्ट्रेस राधा रानी के रूप में नजर आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




