Jharkhand Crime News: झारखंड में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी पर लगाया करंट फिर कुल्हाड़ी से मारा, पति ने की आत्महत्या की कोशिश

Summary :

झारखंड से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बिजली का झटका देकर फिर उससे कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया है।

झारखंड से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को बिजली का झटका देकर फिर उससे कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया है। यह मामला गुरुवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथीया गांव में रात 9 बजे का है। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जानकारी जुटा रही है। इस घटना के चलते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है।

पति -पत्नी नौहथीया गांव के रहने वाले थे

पुलिस की जांच में पता चला की दोनो पति-पत्नी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथीया गांव के रहने वाले थे। वहीं दोनों पति-पत्नी की पहचान मनोज रजवार और बसंती देवी के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला

नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथीया गांव में रहने वाले लोगों ने बताया की मनोज रजवार अपने रिश्तेदारों के घर से करीब 10 बजे वापस आए थे। बताया गया की दोनों के बीच रात में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मनोज रजवार ने अपनी पत्नी पर बिजली का करंट लगाया और फिर उससे कुल्हाड़ी से मार डाला। इस हत्या को अंजाम देने के बाद मनोज ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस को इस मामले की जानकारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथीया गांव में रहने वाले लोगों ने दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची वहीं पुलिस ने पत्नी के शव को पास के अस्पताल में पोस्टपार्टम के लिए  भेज दिया। पुलिस का कहना है की पोस्टपार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की जानकारी ओर जुटाई जा सकेगी। वहीं पति मनोज रजवार को पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराने हेतु सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है।

Team Desk