झारखंड में घर में मिला महिला का शव, सिर पर खुदाई वाले औजार से हमला कर पति ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Summary :

झारखंड के पश्चिमी सिंघभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में एक महिला की उसके घर में हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी रिंकू के रूप में हुई है।

झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पश्चिमी सिंघभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना के जिंतुगड़ा गांव में एक घर में महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। यह मामला बुधवार की सुबह का है। पुलिस ने महिला के पति को अपनी हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला की पहचान 35 साल की सलमी रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतका के घर पहुंची पुलिस

महिला का शव मिलने के बाद इस मामले की खबर गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और इस मामले की तलाश करने लगी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने भी इस मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी करवाई करने को कहा है।

सिर पर खुदाई करने वाले औजार से हमला

गांव वालों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला सलमी रिंकू के ससुर सुबह अपने घर से बाहर गए थे, लेकिन तभी अचानक से घर का गेट बंद कर दिया जाता है। इसके बाद मृतका के सिर पर खुदाई करने वाले औजार से हमला कर दिया जाता है। महिला की चीख की आवाज़ उनके बुजुर्ग सुसर को सुनाई देती है, लेकिन वह कुछ कर ना सके। इन सभी के चलते गांव के लोगों को इस घटना की खबर देरी से मिलती है। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय मृतका के बच्चे उस समय घर पर नहीं थे।

पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि पति मांगील सिंकु ने अपनी पत्नी के सिर पर खुदाई करने वाले औजार से हमला किया है। पुलिस फ़िलहाल अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में मातम पसरा हुआ है।

Team Desk