CM Bhagwant Maan Health News: अचानक बिगड़ी पंजाब CM की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

CM Bhagwant Maan Health News: अचानक बिगड़ी पंजाब CM की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

CM Bhagwant Maan Health News

CM Bhagwant Maan Health News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। अब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल फीवर और पाचन से जुड़ी समस्या है।

CM Bhagwant Maan Health News: घर पर ले रहे थे इलाज, नहीं मिला आराम

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मान बीते दो दिनों से बीमार थे और घर पर ही इलाज ले रहे थे। डॉक्टर्स ने उन्हें दवाइयां देकर आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

CM Bhagwant Maan: कैबिनेट बैठक टली

भगवंत मान शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते यह बैठक स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में राज्य में आई बाढ़ से जुड़े राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा होनी थी।

CM Bhagwant Maan Health News
CM Bhagwant Maan Health News

Punjab Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी टला

मुख्यमंत्री मान को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना था। लेकिन सेहत खराब होने के कारण वह दौरे पर नहीं जा सके। केजरीवाल ने अकेले ही इन क्षेत्रों का दौरा किया और हालात का जायज़ा लिया।

CM Bhagwant Maan Health News
CM Bhagwant Maan Health News

Punjab News: केजरीवाल ने जाना हालचाल

अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से मुख्यमंत्री की सेहत की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

CM Bhagwant Maan Health News
CM Bhagwant Maan Health News

पंजाब में बाढ़ से हालात खराब

गौरतलब है कि पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस आपदा में अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1.71 लाख हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Punjab Flood News: जान गंवाने वालों के परिवार में एक को देंगे पक्की नौकरी…AAP सांसद अशोक मित्तल का बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।