“तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते”, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; ननद ने खोला राज

Summary :

Dhar murder case Update: मध्य प्रदेश में धार के गोंदीखेड़ा चारण गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवकृष्ण पुरोहित के हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। ये मामला चौंकाने वाल इसलिए हैं क्योंकि देवकृष्ण की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ही है। जब परिवार को इस बात का पता चल। तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी ताजा बयान मृतक की बहन का आया है, उन्होंने बताया कि प्रियंका अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वह…

Dhar murder case Update: मध्य प्रदेश में धार के गोंदीखेड़ा चारण गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देवकृष्ण पुरोहित के हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। ये मामला चौंकाने वाल इसलिए हैं क्योंकि देवकृष्ण की हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ही है। जब परिवार को इस बात का पता चल। तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी ताजा बयान मृतक की बहन का आया है, उन्होंने बताया कि प्रियंका अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वह कहती थी, “तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते।”

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कमलेश ने अपने दोस्त सुरेंद्र को 1 लाख रुपये देकर सुपारी दी। 6 अप्रैल की रात को जब देवकृष्ण अपने कमरे में सो रहा था, तब सुरेंद्र घर में घुसा और हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सुरेंद्र अभी फरार है, पुलिस उसको तलाश रही है।

Dhar murder case Update: “तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते”

Dhar murder case Update
Dhar murder case Update (Source: Social Media)

मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका पति को मानसिक रूप से बहुत परेशां करती थी। वह अक्सर उसे कहती थी कि “तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते। मेरे लायक तो कोई अच्छा सा लड़का होना चाहिए। तुम मुझे खुश नहीं रख पा रहे हो, मुझे तलाक दे दो।” परिवार का कहना है कि प्रियंका ससुराल में रहना पसंद नहीं करती थी। वह 4 दिन ससुराल में रहती, तो 15 दिन मायके में। घर में वह किसी से बातचीत नहीं करती थी और पति के आने पर और चिढ़ जाती थी।

मृतक की मां लक्ष्मी बाई ने कहा कि, ‘बहू ने ही मेरे बेटे की जान ली। पहले भी झगड़े हुए थे। समाज वाले समझाकर लाए, लेकिन वह नहीं मानी। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

प्रियंका का 2020 से चल रहा था अफेयर

परिजनों ने बताया कि प्रियंका और कमलेश का 2020 से अफेयर चल रहा था। जब वह ससुराल में होती थी, तो उसका प्रेमी अक्सर हर 3-4 दिन में गांव के चक्कर लगाता था और प्रियंका उसको खिड़की पर खड़ी होकर देखती थी। मोबाइल पर उनकी लंबी-लंबी बातें होती थी। जब इसका विरोध किया जाता था, तो वह झगड़ा कर लेती थी।

Dhar murder case Update: पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ये साजिश

Dhar murder case Update (1)
Dhar murder case Update (Source: Social Media)

प्रियंका ने पति की हत्या करवाने के बाद, खुदको दूसरे कमरे में बंधक बताकर सोना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने गुमराह करने के लिए कहा कि लुटेरों ने जेवर और पैसे लूट लिए और पति की हत्या कर भाग गए। लेकिन पुलिस को प्रियंका पर शक हुआ, क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं थे। इसके बाद साइबर सेल, फॉरेंसिक और गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद से सच्चाई की परतें खुलने लगी। पुलिस ने बताया कि सारे जेवर प्रियंका के घर से बरामद किए गए हैं।

15 साल की उम्र में हुई थी शादी

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि देवकृष्ण और प्रियंका की शादी 15 साल की उम्र में ही कर दी गई थी। बाद में जब साथ रहने की बात आई, तो प्रियंका ने मना कर दिया क्योंकि वह कमलेश से प्यार करती थी। अभी पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर सुरेंद्र फरार है और पुलिस उसे ढूंढ रही है।

यह भी पढ़ें – मधेपुरा में पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन, देह व्यापार गिरोह का किया खुलासा, 11 लोग गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।