Donald Trump News Update : अमेरिका के राष्ट्रपति पर हमले की खबर ने फिर एक बाद पूरी दुनिया को चकित कर दिया है. बता दें शनिवार रात वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में चल रही हाईप्रोफाइल मीटिंग के दौरान ट्रंप पर फिर हमले की कोशिश हुई. जिस पर पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
जब उनसे की वजह की संभावनाओं पर सवाल किया गया, तो ट्रंप ने बड़ी बात कही. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि, ‘ये गोलीबारी उन्हें ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने के उनके लक्ष्य से पीछे नहीं हटा पाएगी’.
किया ईरान का जिक्र
हमले के बाद किए कांफ्रेंस में ट्रम्प ने ईरान युद्ध और इस हमले के बीच संबंधों पर अपनी राय रखी. ट्रंप ने कहा, ‘यह घटना मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी. हम अपना काम बेहतरीन तरीके से जारी रखेंगे.’
जब उनसे पूछा गया कि क्या शूटर का संबंध ईरान से है, तो उन्होंने कहा, ‘फिलहाल जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन आप कभी सच्चाई नहीं जानते’.
हमलावर था हथियारों से लैस
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति पर शनिवार रात हिल्टन होटल में हमले की कोशिश की गई. उस दौरान वह हाई प्रोफाइल मीटिंग कर रहे थे. इससे पहले ट्रम्प ने ईरान के साथ शान्ति वार्ता के लिए अपने दूतों की पकिस्तान यात्रा रद्द कर दी थी, क्योंकि वे ईरान के रवैसे से खुश नहीं थे.
जांच एजेंसियों का कहना है कि हमलावर अकेला था जिसने खुद ही इस पूरी साजिश को अंजाम दिया. बता दें हमलावर कई हथियारों से लैस था. ट्रम्प ने अपने कांफ्रेस में एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें हमलावर सुरक्षा घेरा तोड़कर भागता दिख रहा है. राष्ट्रपति ने कहा जब फली बार गोली चली तो उन्हें लगा कि शायद वेटर के हाथ से खाने कि कोई ट्रे गिर गई है. मगर जैसे ही शॉट्स फायर्ड की आवाज गूंजी तो उन्हें स्थिति की गंभीरता का अहसास हुआ.
हिल्टन में पहले भी हमला
बता दें यह वही होटल है जहां 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की गोली मार कर उनकी हत्या की कोशिश की गई थी. इस होटल का इतिहास पहले भी इस तरह की घटनाओं से जुड़ा रहा है.
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप






















