Rakhi Sawant Marriage: Rakhi Sawant अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ये कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन अक्सर अपने बयानों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। पर हाल ही में उन्होंने Bigg Boss Marathi में नजर आए एक्टर Rakesh Bapat को लेकर अपने इमोशंस शेयर किए हैं।
Rakhi Sawant Attachment: राखी सावंत को राकेश से हुआ अटेचमेंट

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया कि उन्हें राकेश बापट के लिए एक तरह का इमोशनल अटैचमेंट महसूस हुआ है, जिसे वो एकतरफा प्यार मानती हैं। उनके मुताबिक, यह कोई हल्का-फुल्का इमोशन नहीं था, बल्कि एक गहरा जुड़ाव था। उन्होंने कहा कि जब राकेश ने शुरुआत में उनके लिए अच्छे शब्द कहे थे, तो वह बात उनके दिल में बैठ गई। लेकिन बाद में जब उन्होंने अपने शब्द वापस लिए, तो वो इमोशनल डमेड महसूस करने लगी थीं।
राखी ने ये भी कहा कि प्यार सिर्फ भावनाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसका असर शरीर और दिमाग पर भी पड़ता है। उनके मुताबिक, जब कोई इंसान प्यार में होता है तो दिल की धड़कन तेज होना, चेहरे के भाव बदलना और अंदरूनी बेचैनी जैसी चीजें आम होती हैं। उन्होंने इसे एक मजबूत अट्रेक्शन और इमोशनल कनेक्शन का मिक्सचर बताया।
Rakhi Sawant New Love: कब हुआ राखी को राकेश से प्यार?

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में उन्हें यह सिर्फ एक हल्का अट्रेक्शन या “टाइमपास” जैसा लगा था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि यह भावना उससे कहीं ज्यादा गहरी है। हालांकि, उनके अनुसार यह कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई, न सही शुरुआत हुई और न ही कोई साफ अंत।
Rakhi Sawant Marriage: कैसी रही है राखी और राकेश की लव लाइफ?

Rakhi Sawant की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही है। उन्होंने 2019 में बिजनेसमैन Ritesh Singh से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उसी साल उन्होंने Adil Khan Durrani से शादी की, जो कुछ समय बाद टूट गई।
वहीं, Rakesh Bapat की पर्सनल लाइफ भी उनसे कुछ अलग नहीं है। क्योंकि उन्होंने भी साल 2011 में एक्ट्रेस Ridhi Dogra से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया। तब से वह सिंगल लाइफ जी रहे हैं।
Read More: ‘Bhooth Bangla’ की कमाई में फिर आया उछाल, जानें 9 दिनों में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?



















