Bhoot Bangla Box Office Collection Day 9: Akshay Kumar और डायरेक्टर Priyadarshan की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है। करीब 16 साल बाद साथ आई उनकी इस जोड़ी की हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी Bhoot Bangla ने महज 9 दिनों में ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला है, जिसने इसे साल की बड़ी हिट्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है।
Bhoot Bangla Box Office: 9वें दिन कितना हुआ इजाफा?

फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन मिले हों, लेकिन दर्शकों का भरपूर प्यार इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है। अच्छी ओपनिंग के बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला है, जिसकी वजह से इसने पूरे पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन करीब 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 8वें दिन इसकी कमाई 5.75 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह एक ही दिन में फिल्म की कमाई में लगभग 87% का उछाल दर्ज किया गया। पहले हफ्ते में ही फिल्म 84.40 करोड़ रुपये कमा चुकी थी और अब इसका भारत में नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 120 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।
Bhoot Bangla Worldwide Box Office: दुनियाभर में फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 9वें दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस 41.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 161.60 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है और तेजी से 200 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है।
Bhoot Bangla Box Office Performence: कैसी रही थी शुरूआत?

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसके बाद वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आ गई थी। पर वीकडेज में भले ही कमाई थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिर भी पहले वीकेंड में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। इससे पहले दोनों साथ मिलकर ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं।
Read More: क्या Karan Kundra और Sunny Leone होंगे स्प्लिट्सविला X6 से बाहर?, फैंस ने की काफी अतरंगी डिमांड
















