Mamata Cuts Rally Short in Bhabanipur : बंगाल में पहले चरण के बम्पर वोटिंग के बाद सभी पार्टियां दूसरे चरण की तैयारी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि जैसे पहले चरण में वोटिंग हुई, वैसी ही दूसरे चरण में हो सकती है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी रैलियों में जुटी हुईं हैं और मतदाताओं को रिझाने में लगी हैं.
मगर इसके बीच शनिवार को अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी सभा कर रही थी, इतने में सभा से 100 मीटर दूर ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा हो रही थी. अब मामला थोड़ा पेचीदा हो गया. दोनों दलों के कार्डरों की आपस में भिड़ंत हो गई.
वहीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी रैली में बाधा पैदा करने के पास ही रैली में बाधा पैदा करने के लिए पास ही रैली आयोजित की है लाउडस्पीकर भी उनके मंच भी उनके मंच की ओर कर दिए हैं.
आई हाथापाई की नोबत
नौबत यह आई कि ममता को बीच भाषण मंच छोड़ना पड़ा. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजा दिए. इसके बाद उन्होंने झल्लाकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद लोगों से माफ़ी मांगकर चली गईं. (इसे लेकर भाजपा आईसेल अमित मालवीय ने भी ट्वीट किया है.)
Chakraberia Road, Bhawanipur.
Mamata Banerjee walked off the stage, citing noise from a BJP loudspeaker.
When leaders start losing composure, it often reflects deeper anxiety.
Is this the sound of an impending defeat? pic.twitter.com/QJuN7bKRtx
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026
बता दें, यहां मामला इतना हीट हो गया कि वहां मौजूद तृणमूल के कार्यकर्ता भाजपा की सभा की तरफ चल दिए और विरोध करने लगे. नौबत यहां तक आ गई कि दोनों कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी. एक दूसरे के खिलाफ खूब नारे होने लगे. हालत इतनी बिगड़ गई कि पुलिसबल को मौके पर आना पड़ा और हल्का जोर दिखा कर भीड़ को तितरबितर करना पड़ा.
भवानीपुर बनी हॉट सीट
बता दें, भवानीपुर सीट बंगाल में सबसे हाईप्रोफाइल सीट है. इस सीट पर ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा की तरफ से शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों ही नेता कद्दावर नेता माने जाते हैं, जिनके बीच पिछले चुनाव में भी कड़ा मुकाबला चला जिसमें शुभेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की थी.
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी ने 2011 के बाद से 3 बार जीत दर्ज की है, यह सीट तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है. इस सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है, जिसमें कुल 141 सीटों पर चुनाव होंगे.
यह भी पढ़ें – ”4 मई के बाद TMC के गुंडों को नहीं मिलेगी पनाह…” बंगाल में CM ममता पर जमकर पर योगी सीएम योगी आदित्यनाथ




















