क्या Karan Kundra और Sunny Leone होंगे स्प्लिट्सविला X6 से बाहर?, फैंस ने की काफी अतरंगी डिमांड

Summary :

Splitsvilla Hosts Trolled: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 को लेकर एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी होती दिखाई दे रहा है. क्योंकि इस रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट हिमांशु को लेकर फैंस अंदर सिंपथी दिखाई दे रही है. हालांकि ये साफ देखने को मिलता है कि हिमांशु शो के अंदर बिन बात के भी बोलता रहता है. लेकिन उसको जिस तरह से स्प्लिट्सविला X6 में टारगेट किया जा रहा है, वो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा. Karan Kundra And Sunny Leone Trolled: हिमांशु को टारगेट करता देख ट्रोल हुए होस्ट   View this post on Instagram  …

Splitsvilla Hosts Trolled: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 को लेकर एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी होती दिखाई दे रहा है. क्योंकि इस रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट हिमांशु को लेकर फैंस अंदर सिंपथी दिखाई दे रही है. हालांकि ये साफ देखने को मिलता है कि हिमांशु शो के अंदर बिन बात के भी बोलता रहता है. लेकिन उसको जिस तरह से स्प्लिट्सविला X6 में टारगेट किया जा रहा है, वो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा.

Karan Kundra And Sunny Leone Trolled: हिमांशु को टारगेट करता देख ट्रोल हुए होस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by edit.co.sm (@edit.co.sm)

आपको बता दें कि हिमांशु की जोड़ी दिक्शा के साथ इस सीजन में देखी जा रही है और शो के कई मामलों में ये देखा गया है कि वो अपने पार्टनर को भी नहीं बोलने देता. लेकिन अब लोगों का ये कहना है कि इसका मतलब ये नहीं है कि उसको शो में बुली किया जाए. खास तौर पर शो के होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा को लेकर तो अब और भी ज्यादा बातें की जा रही हैं.

Splitsvilla Contestant: हिमांशु पर हंसकर बुरे फंसे सनी लियोनी और करण कुंद्रा

Splitsvilla Hosts Trolled
Splitsvilla Hosts Trolled (Source: Social Media)

हाल ही के एपिसोड में ये देखा गया है कि करण और सनी लियोनी जानबूझकर हिमांशु पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं और होस्ट की इन ही हरकतों की वजह से अब उनकी जगह किसी और होस्ट को लाने की डिमांड की जा रही हैं. कई लोगों का कहना है कि ऐसे होस्ट तो शो में नहीं होने चाहिए, इसलिए हमें रणविजय वापस चाहिए. तो वहीं कुछ लोग प्रिंस को वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं.

इसके अलावा कई लोगों ने होस्ट को बायस्ड तक कह दिया है. क्योंकि जब भी हिमांशु की बात होती है, तब ही इन दोनों होस्ट को उन्हें ट्रोल करते हुए देखा जाता है. लेकिन वहीं अगर कोई दूसरा कंटेस्टेट कुछ कह दे, तो इन्हें उनके सपोर्ट में आते देखा गया है.

Splitsvilla Surprize Entry: दिग्विजय की होगी सरप्राइज एंट्री

Splitsvilla Hosts Trolled
Splitsvilla Hosts Trolled (Source: Social Media)

वहीं अगर शो को लेकर बात की जाए तो जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय राठी अगले हफ्ते के एपिसोड में ग्रेंड एंट्री करने वाले हैं. जिससे चल रहे मुकाबले में एक नया मोड़ आ सकता है. वो बतौर ‘मिसचीफ मेकर’ शो में आएंगे और आपको तो ये बात पता ही होगी कि ‘मिसचीफ मेकर’अक्सर कॉम्पटीशन में सरप्राइजिंग चुनौतियां लेकर आता है और गेमप्ले को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए जाना जाता है.

पहले भी कंटेस्टेंट्स के सफर में एक नया एंगल देने के लिए ‘मिसचीफ मेकर’ को बुलाया जा चुका है, लेकिन इस बार दिग्विजय को इस रोल में शो के अंदर आता देख एक बात तो तय है कि चल रहे शो में अब रोमांच फिर से बढ़ने वाला है

Read More: वायरल होने के लिए Chandrika Dixit ने किया था पति से तलाक लेने का ड्रामा? वायरल वीडियो से सामने आया सच

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।