Chandrika Dixit Exposed: बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आईं “वड़ा पाव गर्ल” चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके और उनके पति युगम गेरा के बीच हुए विवाद ने हर किसी का ध्यान खींचा था। इस दौरान चंद्रिका ने युगम पर धोखा देने के आरोप लगाए थे और उनकी चैट्स के साथ साथ कुछ तस्वीरें भी सबके सामने रिवील की थीं। लेकिन अब इस कहानी में एक और नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है.
Chandrika Dixit Viral Video: अपने एक्स हस्बैंड संग करवाया वीडियो शूट
दरअसल हाल ही में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चंद्रिका और उनके साथ काफी टाइम से चर्चा में आ रहे मिस्ट्री मैन दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसी वीडियो में एक शख्स और दिख रहा है, जो कि कोई अंजाना नहीं बल्कि चंद्रिका के एक्स हस्बैंड युगम गेरा हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि युगम अपने फोन से चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि अब तक जो भी चीजें चंद्रिका ने की क्या वो सब ड्रामा थी या फिम लाइमलाइट में रहने का ये उनका कोई फालतू तरीका था? खैर इस सवाल का जवाब भी अब चंद्रिका और युगम ने दे दिया है।
अब चंद्रिका ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने एक्स हस्बैंड युगम के साथ दिखाई दे रही हैं. दोनों लंबे समय के बाद किसी वीडियो में फिर साथ नजर आए हैं और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच की दूरियां खत्म हो चुकी हैं।
Chandrika Dixit New Video: चंद्रिका और युगम ने बताया सच
View this post on Instagram
चंद्रिका ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह युगम के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में तालियां बजाते हैं, फिर युगम मजाक में कहते हैं ‘मजा आ गया कसम से…रायता फैल गया और अब ये रायता समेटा कौन?’ इसके बाद वो खुद का नाम लेते हैं और फिर चंद्रिका कहती हैं, ‘सबसे पहले आप लोगों का सवाल ये है कि युगम और चंद्रिका एकदम से एक साथ कैसे आए। एक दम से कुछ नहीं हुआ।’

इसके बाद चंद्रिका और युगम एक वीडियो दिखाते हैं, जिसमें दोनों दो शख्स के सामने बैठे हैं और वो दोनों को समझा रहे हैं। इस वीडियो पर वह कहते हैं, ‘ये वीडियो 8 मार्च की है और ये उसी दिन अपलोड हो जाती, लेकिन दिक्कत ये है कि हमारा मुद्दा तो पीछे ही रह गया। एक अलग मुद्दा उठ गया और वो है हिंदू मुस्लिम का। हमको नहीं लगा कि पर्सनल चीज यहां पर डालना चाहिए। एक गलती हो गई कि लड़ाई की वीडियो डाल दिया और उस पर बहुत मुद्दे बन गए।’ इसी वीडियो पर चंद्रिका कहती हैं कि ये तो बहुत बड़ी गलती कर दी। एक्सपोज हो गए ना।
Chandrika Dixit Exposed: क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इसके बाद, चंद्रिका ने बताया कि मसूरी का उनका एक वीडियो भी गलत तरीके से वायरल किया गया और कई छोटे-बड़े क्रिएटर्स ने उसे “एक्सपोज” के नाम पर फैलाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक क्रिएटर ने उन्हें, युगम और सैफी को शूट के लिए बुलाया था और अब उसी शूट के बिहाइंड-द-सीन फुटेज को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। वीडियो में चंद्रिका कई बार गुस्से में नजर आती हैं, लेकिन बीच-बीच में हंसते हुए यह भी कहती हैं कि जो लोग उन्हें एक्सपोज करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके पास भी किसी तरीके की पूरी जानकारी नहीं हैं।
Read More: Sudhir Pandey को इग्नोर होता देख भड़के फैंस, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कास्ट को लगाई लताड़


Download Android App
Download iOS App




