Sudhir Pandey को इग्नोर होता देख भड़के फैंस, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की कास्ट को लगाई लताड़

Sudhir Pandey Ignored

Sudhir Pandey Ignored: फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को लेकर हर तरफ जोरों से चर्चाएं चल रही हैं, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की ये अपकमिंग फिल्म कई मायनों में खास बताई जा रही हैं। वहीं हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। लेकिन इसके लॉन्च इवेंट में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने हर किसी के मन में फिल्म इंडस्ट्री के लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल लॉन्ट इवेंट के दौरान कास्ट के अलावा मशहूर एक्टर सुधीर पांडे भी वहां मौजूद थे, जिनका नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक सुधीर पांडे का भी है।

Sudhir Pandey Ignored
Sudhir Pandey Ignored (Source: Social Media)

पर यहां देखने वाली बात ये है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सुधीर पांड हर किसी से नजरअंदाज होते दिखाई दे रहे हैं. जिसकी वजह से स्टेज पर नजरअंदाज होने के बाद एक्टर बिना किसी को कुछ बोले वहां से चले जाते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार देखकर यूजर्स को बहुत बुरा लगा और वे फिल्म की टीम से नाराज हो रहे हैं।

Sudhir Pandey Ignored: सुधीर पांडे को अनदेखा करने पर भड़के नेटिजन्स

सोशल मीडिया पर सुधीर पांडे का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखर नेटिजन्स ने दावा किया है कि सुधीर पांडे को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनदेखा किया गया है। वह स्टेज पर अविनाश तिवारी, मेधा शंकर और बाकी टीम के लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे थे, लेकिन उन पर किसी का ध्यान तक नहीं गया। इसके बाद सुधीर बिना किसी से कुछ बोले चुपचाप स्टेज से नीचे जाने लगते हैं। यह वीडियो देख अब यूजर्स भड़के हुए हैं और सुधीर पांडे जैसे दिग्गज कलाकार का साथ देते दिखाई दे रहे हैं।

Fans Become Sad For Sudhir Pandey: सुधीर पांडे का वीडियो देख यूजर्स हुए दुखी

Sudhir Pandey Ignored
Sudhir Pandey Ignored (Source: Social Media)

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के ट्रेलर लॉन्च के इस वीडियो को X पर शेयर कर नेटिजन्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं इसके शेयर होते ही इसपर कई लोगों ने अपनी अलग-अलग राय शेयर की है। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसी तरह राकेश बेदी को भी कई सालों तक नजरअंदाज किया गया, लेकिन धुरंधर के बाद अब हर कोई उनका इंटरव्यू लेना चाहता है।’

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किसी ने भी दिग्गज अभिनेता पर ध्यान नहीं दिया… किसी को परवाह नहीं थी… इसलिए वे चुपचाप मंच से चले गए।’ ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें सुधीर का साथ देते हुए कई लोग दिखाई दे रहे हैं।

Who Was Sudhir Pandey: सुधीर पांडे कौन हैं?

Sudhir Pandey Ignored
Sudhir Pandey Ignored (Source: Social Media)

अगर बात करें सुधीर पांडे की तो वो एक भारतीय एक्टर हैं, जो हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने चार दशकों से अधिक के करियर में ‘शक्ति’, ‘गुरु’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे लोकप्रिय शो में पिता, चाचा और सपोर्टिंग रोल प्ले कर अपनी पहचान बनाई है। वहीं वो फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार के साथ उनके ऑन स्क्रीन पिता का किरदार निभाते हुए भी दिखाई दे चुके हैं।

Read More: Deepika Padukone दूसरी बार एन्जॉय करेंगी अपना मदरहुड, बेटी दुआ के हाथों फैंस को दी खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।