Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल Ranveer Singh और Deepika Padukone ने एक बार फिर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। ये एक ऐसी खबर है, जिसे सुनने के बाद रणवीर और दीपिका के फैन फुले नहीं समा रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि वो क्या चीज़ जिसने इस कपल की पूरी फैन फॉलोविंग को काफी एक्साइटेड कर दिया है.
दरअसल दीपिका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाले हैं। यह खुशखबरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी किट अपनी बेटी दुआ के हाथ में थमा रखी है और सबको ये बताया है कि जल्द ही उनकी बेटी को भाई या बहन मिलने वाला है।
Deepika Padukone Become Mother: दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं दीपिका
काफी समय से फैंस यह सवाल कर रहे थे कि दीपिका और रणवीर एक साथ इवेंट्स में क्यों नजर नहीं आ रहे हैं? ऐसे में अब इस ऐलान के बाद ये साफ हो गया है कि दीपिका अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से लाइमलाइट से दूर थीं। खास बात तो यह है कि पहली बेटी के जन्म के करीब डेढ़ साल बाद ही दीपिका फिर से प्रेग्नेंट हैं। 19 अप्रैल की सुबह फैंस के लिए ये खास सरप्राइज लेकर आई है, क्योंकि जो प्रेग्नेंसी टेस्ट किट फोटो में देखने को मिल रही है उसमें रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है।
Deepika Padukone Second Child: कब हुआ था दीपिका का पहला बच्चा?
इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं और खुशी जाहिर की। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में Diwali के मौके पर उन्होंने बेटी की पारंपरिक लुक में तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।
Deepika Padukone Pregnancy: क्या है दीपिका और रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही Shah Rukh Khan के साथ फिल्म King में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो निर्देशक Atlee की एक तेलुगू फिल्म में Allu Arjun के साथ भी काम कर रही हैं।
वहीं Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म Dhurandhar 2 की सफलता का मज़ा ले रहे हैं और आगे भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं, जिनमें Aditya Dhar की एक फिल्म भी शामिल है।
Read More: कानूनी पचड़े में बुरे फंसे Prakash Raj, रामायण को लेकर एक्टर के बयान ने की सारी हदें पार

















