Indian men shooting Italy: इटली के बर्गमो प्रांत में गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां बैसाखी त्योहार पर कार्यक्रम के लिए कई लोग जुटे हुए थे। यह घटना उस समय हुई, जब ये दोनों लोग गुरूद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे हुई। मृतकों की पहचान 48 साल के रागिंदर सिंह और 48 साल के गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। जो कोवो और एग्नाडेलो के रहने वाले थे।
Indian Men Shooting Italy: गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर वहां अचानक पहुंचे, गोलीबार की और कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में ये साफ़ हुआ कि यह कोई अचानक लड़ाई नहीं है, बल्कि इस घटना को सोच-समझकर अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को करीब दस खाली कारतूस मिले, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग हुई है। एक चश्मदीद ने बताया कि गोली चलाने वाले ने दावा किया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति भी भारतीय था, वह अक्सर गुरूद्वारे आता-जाता था।
Indian Men Shot Dead in Italy: घटना के बाद से इलाके में डर और तनाव का माहौल
चश्मदीद के अनुसार, इस गोलीबारी में तीसरा व्यक्ति भी बाल-बाल बच गया, क्योंकि गोली उसे छूकर निकल गई। इस घटना के बाद से इलाके में डर और तनाव का माहौल है। घटना के अगले दिन शनिवार (18 अप्रैल 2026) को पास में ही स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी से बैसाखी का एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला था।
यह भी पढ़ें: सूरत स्टेशन पर उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़, मची भगदड़, नियंत्रण करने के लिए पुलिस का लाठीचार्ज























