Kia Syros Launched In India 2026: Kia कार लवर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कंपनी ने अपनी Compact SUV Kia Syros का 2026 मॉडल ऑफिशियल तौर पर इंडिया मार्किट में पेश कर दिया है। यह SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और अपडेटेड फीचर्स के साथ आई है। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई नए बदलाव किए हैं, जिससे यह अपने सेगमेंट में और भी मजबूत दावेदार बन गई है।
Kia Syros Launched In India 2026: नए वेरिएंट्स की एंट्री

- कंपनी ने इस बार सिरोस के वेरिएंट्स लाइनअप को भी अपडेट किया है।
- अब यह SUV HTE, HTE (O), HTK+ (O) और HTX (O) जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
- इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह है कि HTK+ वेरिएंट से ऊपर के सभी मॉडल्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।
- इससे ड्राइविंग और भी आसान और आरामदायक हो जाती है, खासकर शहर के ट्रैफिक में।
Kia Syros Design & Features: Design, Features में क्या बदला?

- 2026 मॉडल में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
- SUV में अब बॉडी कलर एयरो इंसर्ट दिए गए हैं।
- एलईडी फॉग लैंप जोड़े गए हैं।
- रियर बंपर का डिजाइन अपडेट किया गया है।
- पीछे की तरफ एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप दिया गया है।
- ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स से इसका लुक और बेहतर हुआ है।
- नए डिजाइन के ORVM (साइड मिरर) दिए गए हैं।
- टॉप वेरिएंट HTX और HTX (O) में अब 17 इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो SUV को स्पोर्टी लुक देते हैं।
- इसके साथ ही नियॉन ब्रेक कैलिपर भी दिए गए हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं।
- कंपनी ने तीन नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार गाड़ी चुन सकते हैं।
Kia Syros Price In India: कितनी होगी कीमत?

- Kia ने 2026 सिरोस की कीमत में भी बदलाव किया है।
- अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है।
- वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15.79 लाख रुपये तक जाती है।
- इस कीमत रेंज में यह SUV कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
किन गाड़ियों से होगी टक्कर?
- कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Kia Sonet का मुकाबला कई लोकप्रिय गाड़ियों से होता है।
- इनमें Hyundai Venue, Maruti Brezza, Maruti Fronx, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs शामिल हैं।
- ये सभी गाड़ियां अपने-अपने फीचर्स और कीमत के कारण बाजार में मजबूत पकड़ रखती हैं, इसलिए सिरोस के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: तुरंत देंखें! Thar लवर्स के लिए बुरी खबर! ₹43,500 तक महंगी हुई SUV, जानें सभी वेरिएंट्स के नए रेट




















