Donald Trump का बड़ा फैसला, BRICS देशों पर 10% ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी!

Summary :

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि BRICS देशों पर 10 % ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी है। ट्रंप ने 7 जुलाई को कहा कि ब्रिक्स की अमेरिकी विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले देशों से 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लिया जाएगा। उनकी तरफ से किए गए एक पोस्ट में बताया गया कि, “ब्रिक्स की अमेरिकी विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले किसी भी देश पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं…

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि BRICS देशों पर 10 % ज्यादा टैरिफ लगाने की तैयारी है। ट्रंप ने 7 जुलाई को कहा कि ब्रिक्स की अमेरिकी विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले देशों से 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लिया जाएगा। उनकी तरफ से किए गए एक पोस्ट में बताया गया कि, “ब्रिक्स की अमेरिकी विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले किसी भी देश पर अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा। इस मामले पर आपको नजर रखने के लिए थैंक यू!”

 

ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा

अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “अमेरिका विरोधी नीतियों” के बारे में कोई स्पष्टीकरण या विवरण नहीं दिया। हालांकि, उनकी इस धमकी को रविवार को ही ब्रिक्स देशों द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि अमेरिका आने वाले दिनों में कई देशों पर टैरिफ पत्र भेजने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप प्रशासन की हाई टैरिफ पर 90 दिनों की राहत बुधवार को खत्म होने वाली है.

ब्रिक्स ने की आलोचना

यही नहीं अपने घोषणापत्र में ब्रिक्स ने अमेरिका और ट्रंप (Donald Trump) का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की है। घोषणापत्र के अनुसार, ब्रिक्स सदस्यों ने “एकतरफा टैरिफ वृद्धि के बारे में गंभीर चिंताएं” व्यक्त कीं और कहा कि टैरिफ वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का खतरा है। ब्राजील, भारत और सऊदी अरब जैसे अमेरिकी सहयोगियों का उल्लेख करते हुए, घोषणापत्र में किसी भी बिंदु पर अमेरिका या उसके राष्ट्रपति की नाम लेकर आलोचना नहीं की गई।

2009 में ब्रिक्स की शुरुआत

ब्रिक्स की शुरुआत 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन के साथ हुई थी, बाद में दक्षिण अफ्रीका और 2023 में ईरान, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, इंडोनेशिया और इथियोपिया भी इसमें शामिल हो गए। भारत ने हमेशा इस मंच का इस्तेमाल बहुपक्षवाद, वैश्विक दक्षिण की आवाज़ उठाने और विकासशील देशों के लिए समावेशी व्यवस्था की मांग करने के लिए किया है।

also read:17वें BRICS सम्मेलन में AI पर चर्चा, PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए किया आमंत्रित

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।