Chhangur Baba: धर्मांतरण कराने वाले बाबा पर ED का एक्शन, करोड़ों का लेनदेन समेत कई आरोप

Summary :

Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक टीम की जांच में के चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 100 करोड़ रूपये से अधिक का मालिक और लोगों को नग और रत्न वाला रिंग बेचने वाला जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ अब करोड़ों रूपये से अधिक अवैध संपत्ति को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। यूपी ATS की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा और उससे जुड़ी संस्थाओं के बैंक अकाउंट में 100 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेने-देन हुआ है। कई मामलों में हो रही जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल…

Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक टीम की जांच में के चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 100 करोड़ रूपये से अधिक का मालिक और लोगों को नग और रत्न वाला रिंग बेचने वाला जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर बाबा’ अब करोड़ों रूपये से अधिक अवैध संपत्ति को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। यूपी ATS की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा और उससे जुड़ी संस्थाओं के बैंक अकाउंट में 100 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेने-देन हुआ है।

कई मामलों में हो रही जांच

अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच करने जा रहा है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक छांगुर बाबा (Chhangur Baba) पर धर्मांतरण की आड़ में ठगी का व्यापक तंत्र खड़ा करने का आरोप है, जिसकी जड़ें यूपी से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों तक फैली हुई हैं। बाबा के खिलाफ अवैध धर्मांतरण से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

बता दें कि छांगुर बाबा (Chhangur Baba) से जुड़े लोगों की तलाश जारी है। एटीएस और एसटीएफ की टीमें लगातार ऐसे लोगों की पहचान जुटाने में लगी है। छांगुर बाबा से कई नामी पत्रकारों का भी कनेक्शन है। अब छांगुर बाबा के गिरफ्तार होने के बाद कई और नामी चेहरे का नाम भी सामने आ सकता है। कई नामों के खिलाफ पहले से भी मामला चल रहा है.

विदेशी फंडिंग की भी खबर

छांगुर बाबा (Chhangur Baba) का यूपी के मधपुर में आलीशान कोठी बना है। जहां वो डिग्री कॉलेज बनाने की तैयारी में थे। अब छांगुर बाबा पर कार्रवाई होने के बाद फिलहाल ठप हो गई है। प्रदेश ADGP अमिताभ यश ने बताया कि जमालुद्दीन बाबा ने अब तक 40 से 50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की है. जांच में यह पता लगा है कि बलरामपुर में उन्होंने कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। उसके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि बाबा का नेटवर्क पूरे भारत में फैली हुई है। विदेशी फंडिग की भी खबर है।

read also :17वें BRICS सम्मेलन में AI पर चर्चा, PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए किया आमंत्रित

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।