Muharram पर मचा बवाल, UP, MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में हिंसक झड़प और तनाव

Summary :

Muharram 2025: मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर देश भर के कई राज्यों में ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान कई राज्यों से हिंसक झड़प और पथराव की घटना सामने आई है। बता दें कि मोहर्रम जुलूस के दौरान राजस्थान में एक लड़के को जमकर पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भी हंगामे की घटना सामने आई है। ताजिया जुलूस के दौरान कटिहार में हिंसक झड़प हुई थी जहां पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। कटिहार में हिंसक झड़प बिहार के कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान…

Muharram 2025: मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर देश भर के कई राज्यों में ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान कई राज्यों से हिंसक झड़प और पथराव की घटना सामने आई है। बता दें कि मोहर्रम जुलूस के दौरान राजस्थान में एक लड़के को जमकर पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भी हंगामे की घटना सामने आई है। ताजिया जुलूस के दौरान कटिहार में हिंसक झड़प हुई थी जहां पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।

कटिहार में हिंसक झड़प

बिहार के कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसा हुई। यह हिंसा इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। बता दें कि पुलिस को हालात काबू करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा और जिल में इंटरनेट सेवा को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

हाइटेंशन की चपेट में आया ताजिया

उत्तरप्रदेश के जौनपुर में धूमधाम से ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी बीच ताजिया हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे तीन लोगों को करंट लग गया। करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीसरे का अस्पतालम में उपचार चल रहा है।

राजस्थान में भी विवाद

राजस्थान में भी ताजिया जुलूस के दौरान हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आई है। बता दें कि राजस्थान के चूरू में जुलूस के दौरान एक लड़को को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की धरपकड़ जारी है। वहीं राजस्थान के सीकर में भी ताजिया जुलूस के दौरान मारपीट और लाठी-डंड़ो से हमले की खबर सामने आई है।

मध्यप्रदेश में तोड़े बैरिकेड्स

मध्यप्रदेश के उज्जैन से भी जुलूस के दौरान प्रतिबंधित रास्ते से जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों को हालात पर काबू करने के लिए लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

Also Read: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज, 2 पुलिसकर्मी घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।