सपाट खुला Indian Stock Market, लाल निशान पर खुले Sensex और Nifty

Summary :

Indian Stock Market आज सपाट खुला है। बता दें कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता ने निवशकों में चिंता बढ़ा दी है। आज Nifty 50 सूचकांक 25,439.40 पर खुला, BSE Sensex भी 61.26 अंक और 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,371.63 पर सपाट कारोबार कर रहा था। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्यापार और टैरिफ पर चर्चा कर रहे है जिससे शेयर बाजार में बदलाव देखने को मिल सकते है। Nifty midcap में गिरावट बता दें कि Nifty midcap 100 में 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई और Nifty smallcap 100 भी…

Indian Stock Market आज सपाट खुला है। बता दें कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता ने निवशकों में चिंता बढ़ा दी है। आज Nifty 50 सूचकांक 25,439.40 पर खुला, BSE Sensex भी 61.26 अंक और 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,371.63 पर सपाट कारोबार कर रहा था। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्यापार और टैरिफ पर चर्चा कर रहे है जिससे शेयर बाजार में बदलाव देखने को मिल सकते है।

Nifty midcap में गिरावट

बता दें कि Nifty midcap 100 में 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई और Nifty smallcap 100 भी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में रहा। NSE पर Sectoral Index में से ज़्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे। nifty media में 0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि nifty IT में 0.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

हरे निशान पर कारोबार

बता दें कि कुछ सेक्टर अभी भी मजबूत स्थिति में है। Nifty FMCG, Nifty PSU Bank और Nifty Realty आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे है। वहीं बाजार में अस्थिरता बने रहने की उम्मीद है क्योंकि निवेशक वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं। जिससे भारतीय शेयर बाजार अभी प्रतीक्षा और निगरानी के दौरा में है।

एशिया के बाजारों में गिरावट

एशिया के बाजारों में आज गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आज कोरिया का Kospi लगभग 3 हजार से अंक के नीचे है। हॉन्गकॉन्ग देश का Hangseng index में आज 0.46 प्रतिशत की गिरवाट दर्ज की गई है और यह लगभग 23 हजार अंक से नीच कारोबार कर रहा है। जापान देश का Nikkei में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शंघाई के composite में 0.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Also Read: Gold Rate Today: सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव, जानें आज का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।