Gaza के अल-शिफा अस्पताल ने पट्टी के दक्षिण में दर्जनों मरीजों और घायलों को निकालना शुरू कर दिया है। जहां अब Gaza के अल-शिफा परिसर में इजराइली सेना का अभियान जारी है ।
HIGHLIGHTS POINTS :
- अल- शिफा अस्पताल से दर्जनों मरीजों को निकालने की मुहिम जारी
- 14 एम्बुलेंस पहुंची Gaza के अल-शिफा अस्पताल
- Gaza के अल-शिफा परिसर में इजराइली सेना का अभियान
हमास और इसराइल वार के चलते गाजा पट्टी के इलाकों में कई नुकसान हुए हैं। जहां हजारों लोगों की जिंदगी तबाह हो गई तो वहीं सैकड़ो लोगों के घर छिन गये। गाजा के इलाके कब्रिस्तान में तब्दील हो गए जहां जगह-जगह लाशों की बरसात हुई। तो वहीं दूसरी और गाजा के अस्पताल पर हमले के कारण कई लोगों की जान भी चली गई। इस बीच गाजा के अल शिफा अस्पताल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जहां बताया जा रहा है कि गाज़ा के अल- शिफा अस्पताल से अभी भी दर्जनों मरीजों को निकालने की मुहिम जारी है।
14 एम्बुलेंस पहुंची Gaza के अल-शिफा अस्पताल
पीआरसीएस ने बुधवार को कहा कि Gaza के अल-शिफा अस्पताल से मरीजों को निकालने के लिए 14 एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची हैं। किडनी के मरीजों को राफा के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि घायलों को दक्षिणी पट्टी में खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल में ले जाया जाएगा।
Gaza के अल-शिफा परिसर में इजराइली सेना का अभियान जारी
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को, इजराइली सेना ने Gaza के अल-शिफा परिसर में अपना अभियान जारी रखा, इसमें कम से कम 19 चिकित्सा कर्मचारियों के साथ 259 घायल लोग और मरीज फंस गए, उन्होंने कहा कि अस्पताल में पानी, बिजली और चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




