दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर लगी रोक, ईरान ने किया ड्रोन अटैक

Summary :

Dubai International Airport Closed: मिडिल ईस्ट जंग में ईरान पलटवार कर रहा है और खाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसी बीच ईरान से दागी गई मिसाइल का मलबा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर पर गिरा था जिसके बाद सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है औऱ सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि ईरान की मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया था लेकिन उसका मलबा एयरपोर्ट के परिसर पर गिरा था। UAE पर नया हमला किया ईरान ने इजरायल के साथ ही कई…

Dubai International Airport Closed: मिडिल ईस्ट जंग में ईरान पलटवार कर रहा है और खाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते तनाव के बीच हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसी बीच ईरान से दागी गई मिसाइल का मलबा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर पर गिरा था जिसके बाद सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है औऱ सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि ईरान की मिसाइल को हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया था लेकिन उसका मलबा एयरपोर्ट के परिसर पर गिरा था।

UAE पर नया हमला किया

ईरान ने इजरायल के साथ ही कई अन्य देशों को निशाना बनाया है। बता दें कि ईरान ने UAE पर नया हमला किया है। दुबई और अबू धाबी में धमाकों की आवाज सुनी गई है साथ ही दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ है और सुबह मिसाइल का मलबा भी गिरा है। इससे पहले दुबई और कतर के लोगों के फोन में मिसाइल अलर्ट का नोटिफिकेशन भी आया था जिसके बाद दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया था।

Dubai International Airport Closed: अस्थायी रूप से निलंबित

ये व्यवधान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों और उसके बाद की जवाबी कार्रवाई के कारण हुए हैं, जिसके बाद पश्चिम एशिया में व्यापक हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लागू किए गए हैं। एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि उसने दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक परिचालन बंद रहता है, तब तक हवाई अड्डे की यात्रा न करें।

ALSO READ: Emirates ने दुबई से आने-जाने वाली Flights अस्थायी रूप से रोकीं, पोस्ट कर यात्रियों को एयरपोर्ट न आने की दी सलाह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।