Breaking: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव! दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन अटैक, 1 भारतीय समेत 4 घायल

Summary :

Dubai International Airport drone Attack: दुबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस घटना में एक भारतीय नागरिक भी हल्का घायल हुआ है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। Authorities confirm that two drones fell in the…

Dubai International Airport drone Attack: दुबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं।

घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस घटना में एक भारतीय नागरिक भी हल्का घायल हुआ है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Dubai International Airport drone Attack: एयर ट्रैफिक पर नहीं पड़ा असर

Dubai International Airport drone Attack
Dubai International Airport drone Attack (Source: Social Media)

अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन गिरने की इस घटना का एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य रूप से जारी है और सभी उड़ानें तय समय के अनुसार चल रही हैं।

Dubai International Airport drone Attack
Dubai International Airport drone Attack (Source: Social Media)

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है। इस घटना में चार लोग हल्के रूप से घायल हुए हैं, लेकिन एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य है।

यह भी पढ़ें: हिंद महासागर के बाद अब UAE तट के पास कंटेनर जहाज पर हमला, जानें किसने किया अटैक

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।