Trigrahi Yog 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल सीधे तौर पर हमारे जीवन और सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। आने वाले 15 मार्च को गुरु की राशि ‘मीन’ में सूर्य, शनि और शुक्र का मिलन होकर एक शक्तिशाली ‘त्रिग्रही योग’ बनेगा।
ज्योतिष शास्त्र में इस योग का विशेष महत्व है। सूर्य को आत्म-शक्ति और नेतृत्व, शनि को कर्म और न्याय, तथा शुक्र को विलासिता और समृद्धि का कारक माना गया है। जब ये तीन प्रभावी ग्रह एक साथ आते हैं, तो यह कई राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी और सकारात्मक परिणाम लेकर आता है।
इस त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मीन, धनु और वृष राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। इनके करियर, व्यवसाय और धन से जुड़े मामलों में बड़े सकारात्मक बदलाव आने के प्रबल संकेत हैं, और कई लोगों को पदोन्नति या नई उपलब्धियाँ हासिल हो सकती हैं।
Trigrahi Yog 2026 Rashifal: त्रिग्रही योग का राशियों पर प्रभाव

मीन राशि

आपके लग्न भाव में बनने वाला यह योग अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। बस अपने प्रयासों को जारी रखें।
धनु राशि

आपकी कुंडली के चौथे भाव में यह योग बनने से करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। यदि आप नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय है। साथ ही, परिवार का सहयोग मिलेगा, व्यापार में नई साझेदारियाँ होंगी और संपत्ति या वाहन खरीदने का सुखद संयोग भी बन सकता है।
वृषभ राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग आपके आय स्थान पर बन रहा है, जिससे आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और पुरानी आर्थिक चिंताओं का अंत होगा। व्यवसाय में मुनाफे के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
ये भी पढे: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, जानें तिथि, मुहूर्त और नियम


Download Android App
Download iOS App




