Hari Matar Ke Pakode Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा हो जाता है। ज्यादातर लोग घर आने वाले मेहमानों को मिठाई के साथ आलू-प्याज के पकौड़े जरूर बनाकर परोसते हैं। लेकिन आप भी अगर हर साल यही करती आईं हैं, तो इस होली अपनी स्टार्टर प्लेट को बदलकर देखिए। इस बार आलू-प्याज की जगह घर पर बनाएं टेस्टी और क्रंची Hari Matar Ke Pakode Recipe। इस यूनिक रेसिपी को यूट्यूबर ‘फ्लेवर क्वीन’ ने शेयर किया है। जो उबले हुए हरी मटर से तैयार की जाती है। लेकिन आप जब उन्हें उबालकर इस्तेमाल करते हैं, तो पकौड़ों का स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह बदल जाता है। आइए जानते हैं, हरी मटर पकौड़े कैसे बनाते हैं।
Hari Matar Ke Pakode Recipe: हरी मटर के पकौड़े बनाने की रेसिपी
सामग्री
- उबले हुए मटर
- पिसा हुआ लहसुन
- बेसन
- कॉर्न फ्लोर (ऑप्शनल)
- लाल मिर्च
- हल्दी
- नमक
- धनिया पाउडर
- कटी हुई हरी मिर्च
- हींग
- कटा हुआ हरा धनिया
- थोड़ा पानी
- तलने के लिए तेल
हरी मटर के पकौड़े बनाने की विधि
- हरी मटर के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें।
- इसके बाद उबले हुए मटर को एक बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें पिसा हुआ लहसुन, बेसन और कॉर्न फ्लोर (ऑप्शनल) डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद बाउल में लाल मिर्च, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालें।
- इसके बाद बाउल में कटी हुई हरी मिर्च, हींग और हरा धनिया डालना ना भूलें।
- अब बाउल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े जैसा गाढ़ा बैटर घोलकर तैयार कर लें।
- अब कढ़ाही में तेल गरम करके मटर के छोटे-छोटे पकौड़े डालें।
- पकौड़ों को गोल्डन और क्रंची होने तक डीप फ्राई करें।
- आपके टेस्टी और क्रंची हरी मटर के पकौड़े बनकर तैयार हैं।
- आप गरमा-गरम हरी मटर के पकौड़ों को हरी चटनी के साथ सर्व करें।



Download Android App
Download iOS App




