Myanmar में Earthquake से भीषण तबाही, 694 लोगों की मौत, 1670 लोग घायल

Summary :

Earthquake से Myanmar में हाहाकार, 1670 लोग घायल

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है और मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के जोरदार  भूकंप ने हर तरफ तबाही मचा दी है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भूकंप के भीषण तबाही से लगभग 694 लोगों की मौत हो गई है और 1670 लोग घायल हो गए है। म्यांमार में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जैसे जैसे बचाव अभियान आगे बढ़ रहा है वैसे ही मौत और घायलों का आकंड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बता दें कि म्यांमार की जुंटा सैन्य सरकार ने यह जानकारी दी है

म्यांमार में रात को लगे भूकंप के झटके

म्यांमार में 7.7 तीव्रता और 7.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 4 भूकंप के झटके और महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार को रात 11:56 बजे म्यांमार में रिक्टर स्केल पर एक और 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह नवीनतम भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे यह आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील है।

Myanmar Earthquake: भारत ने की मदद, IAF C-130 J विमान से 15 टन राहत सामग्री भेजी

भारत ने की मदद

म्यामंर में भीषण तबाही के बाद भारत ने मदद के लिए म्यांमार को 15 टन से अधिक राहत सामग्री रवाना कर दी है। भारतीय वायु सेना (IAF) सी-130जे विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार जाएगा। राहत सामाग्री में राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियाँ जैसी आवश्यक दवाएँ शामिल हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।