Elon Musk ने टेस्ला के पहले साइबरकैब ‘Robovan’ और भविष्य के रोबोट को किया पेश

Summary :

Elon Musk द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब(Robovan) को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। यह शहर में पहले से मौजूद टैक्सी (ट्रेडिशनल सिटी टैक्सी) की कीमत से कम है। Elon Musk ने टेस्ला के पहले दिया Robovan Elon Musk द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। वहीं टेक अरबपति ने रोबोटैक्सी इवेंट के दौरान ईवी कंपनी के पूरी तरह से चालक…

Elon Musk Robovan

Elon Musk द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब(Robovan) को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। यह शहर में पहले से मौजूद टैक्सी (ट्रेडिशनल सिटी टैक्सी) की कीमत से कम है।

Elon Musk ने टेस्ला के पहले दिया Robovan

Elon Musk द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी। वहीं टेक अरबपति ने रोबोटैक्सी इवेंट के दौरान ईवी कंपनी के पूरी तरह से चालक रहित (ड्राइवरलेस) वाहन के प्रोटोटाइप का खुलासा किया। इसे अमेरिका में ‘वी, रोबोट’ का नाम दिया गया है। इसी के साथ भविष्य में लाए जाने वाले वाहनों को भी शोकेस किया गया, जिसमें एक इलेक्ट्रिक वैन भी शामिल थी।

साइबरकैब(Robovan) एक ऐसा वाहन है, जो स्टीयरिंग व्हील और पेड्लस के साथ नहीं आता है। यह स्वायत्त वाहन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस वाहन के दरवाजे तितलियों के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं। इस खास वाहन में एक छोटा केबिन मौजूद है और भीतर दो लोगों के बैठने की पर्याप्त जगह मौजूद है।यह दिखने में साइबरट्रक की तरह ही दिखता है। इस वाहन में प्लग-इन चार्जर की सुविधा नहीं दी गई है, इसकी जगह इंडक्टिव चार्जिंग दी गई है। टेस्ला के मालिक की मानें तो यह वायरलेस चार्जिंग की तरह काम करता है।मस्क का कहना है कि यह नई कार पुरानी मौजूदा कारों से 10-20 गुना ज्यादा सुरक्षित है।

Elon Musk : कंपनी ने एक नया रोबोवैन परिवहन वाहन भी प्रदर्शित किया, जिसे मास ट्रांजिट या कार्गो वाहक के रूप में कॉन्फिगर किया जा सकता है।वर्ष 2026 तक साइबरकैब के उत्पादन के साथ टेस्ला का उद्देश्य अगले वर्ष तक टेक्सास और कैलिफोर्निया में पूरी तरह से स्वचालित ड्राइविंग शुरू करना है।टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट भी विकसित कर रही है, जो 20,000-30,000 डॉलर में उपलब्ध हो सकता है और विभिन्न कार्य करने में सक्षम है। मस्क ने कहा,यह बहुत बड़ी बात है। यह बहुत सी जिंदगियों को बचाएगा और चोटों को रोकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते 

Abhishek Kumar