लोगों में बढ़ा स्टॉक मार्केट का क्रेज, महीनेभर में खुले 44 लाख Demat अकाउंट

Summary :

Share Market: भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में कुल डीमैट अकाउंट की संख्या ने अगस्त में 17 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खुले 44 लाख Demat अकाउंट शेयर बाजार में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) का होना जरूरी है। शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि डीमैट अकाउंट की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। डीमैट खाते की संख्या का ताजा डेटा सामने आ गया है। सितंबर महीने में डीमैट अकाउंट की संख्या…

Share Market

Share Market: भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में कुल डीमैट अकाउंट की संख्या ने अगस्त में 17 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

खुले 44 लाख Demat अकाउंट

शेयर बाजार में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) का होना जरूरी है। शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि डीमैट अकाउंट की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। डीमैट खाते की संख्या का ताजा डेटा सामने आ गया है। सितंबर महीने में डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़कर 17.5 करोड़ हो गई, जो कि अगस्त में 17.1 करोड़ थी।

औसत मासिक बढ़ोतरी 40 लाख रही

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एक्टिव ग्राहकों की संख्या (मंथली बेसिस पर) सितंबर में 2.4 फीसदी से बढ़कर 4.79 करोड़ हो गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में नए अकाउंट्स की संख्या में 44 लाख की बढ़ोतरी हुई, जबकि चालू वित्त वर्ष में अब तक औसत मासिक बढ़ोतरी 40 लाख रही है।

टॉप-5 डिस्काउंट ब्रोकर्स के पास 64.5 फीसदी हिस्सेदारी

वर्तमान में टॉप-5 डिस्काउंट ब्रोकर्स के पास एनएसई के कुल एक्टिव ग्राहकों का 64.5 फीसदी हिस्सा है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 61.9 फीसदी था। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) ने डीमैट अकाउंट्स की कुल संख्या को लेकर बाजार हिस्सेदारी हासिल करना जारी रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, एनुअल बेसिस पर नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने टोटल/इंक्रीमेंटल डीमैट अकाउंट्स में 410 बेसिस प्वाइंट्स में से 90 बेसिस प्वाइंट्स बाजार हिस्सेदारी खो दी।

Groww के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.23 करोड़ हुई

ऑनलाइन ब्रोकरेज जेरोधा (Zerodha) ने अपने ग्राहकों की संख्या में मंथली बेसिस पर 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो अब बढ़कर 80 लाख हो गई है, जबकि बाजार हिस्सेदारी में 20 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट आई है और यह 16.6 फीसदी हो गई है. ग्रो (Groww) ने अपने ग्राहकों की संख्या में 3.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो अब बढ़कर 1.23 करोड़ हो गई है, जबकि बाजार हिस्सेदारी में 15 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि हासिल की है और यह 25.6 फीसदी हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Aastha Paswan