अब UPI के जरिए मिनटों में निकल सकेगा PF का पैसा, EPFO नई ऐप लॉन्च करने की तैयारी में

Summary :

EPFO New Mobile App Launch : केंद्र सरकार इस साल मार्च के अंत तक करोड़ों कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी लेकर आ सकती है, खबर है कि अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च हो सकता है, जिससे ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भविष्य निधि की राशि निकाल सकेंगे। EPFO New Mobile App Launch : उमंग ऐप से होगा अलग नया ईपीएफओ ऐप, जो उमंग ऐप से अलग होगा, उमंग ऐप भारत सरकार का एक प्रमुख और सुरक्षित मोबाइल ऐप है, जो 1,000 से अधिक केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं को एक ही मंच…

EPFO New Mobile App Launch : केंद्र सरकार इस साल मार्च के अंत तक करोड़ों कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी लेकर आ सकती है, खबर है कि अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च हो सकता है, जिससे ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भविष्य निधि की राशि निकाल सकेंगे।

EPFO New Mobile App Launch : उमंग ऐप से होगा अलग

EPFO New Mobile App Launch
EPFO New Mobile App Launch ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

नया ईपीएफओ ऐप, जो उमंग ऐप से अलग होगा, उमंग ऐप भारत सरकार का एक प्रमुख और सुरक्षित मोबाइल ऐप है, जो 1,000 से अधिक केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। इस से इतर यह ऐप EPFO लॉन्च हो सकता है।

यह ऐप ग्राहक के बैंक खाते से जुड़ा होगा। यह भीम ऐप और अन्य यूपीआई ऐप्स से भी लिंक होगा। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार इससे ईपीएफओ ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा राशि को ट्रांसफर कर सकेंगे और फिर यूपीआई के माध्यम से निकासी कर सकेंगे।

वर्तमान में, ईपीएफओ से निकासी यूएएन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है, लेकिन यूपीआई के माध्यम से निकासी की कोई सुविधा नहीं है।

खबरों के अनुसार, इस ऐप का परीक्षण पूरा हो चुका है और यह सुविधा मार्च के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा ईपीएफओ राशि का 75 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है अभी 100 डमी अकाउंट में इसकी टेस्टिंग CHAL रही है।

EPFO new App : सीधे 3 करोड़ PF धारकों को फायदा

EPFO New Mobile App Launch
EPFO New Mobile App Launch (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें, वर्तमान में ईपीएफओ के लगभग 3 करोड़ ग्राहक हैं। नियमों के अनुसार, ग्राहक के खाते में EPFO बैलेंस का कम से कम 25 प्रतिशत रहना चाहिए। दूसरे शब्दों में, सदस्य अब अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस बनाए रखते हुए अपने EPF कोष का 75 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। नौकरी छूटने की स्थिति में, शेष 25 प्रतिशत 12 महीने बाद ही निकाला जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, EPFO ​​का कुल कोष लगभग 26 लाख करोड़ रुपये है, और सक्रिय ग्राहकों या योगदान करने वाले सदस्यों की कुल संख्या लगभग 7.5 करोड़ है।

यह भी पढ़ें – सिर्फ 15,000 में तगड़े Features की भरमार, 6500mAh बैटरी, 45MP Camera और AI Tools के साथ कल उठेगा पर्दा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।