Beaded Blouse Design: साड़ी और लहंगे की खूबसूरती एक सुंदर ब्लाउज से और भी निखर जाती है। आजकल ब्लाउज के कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं, जिसमें इन दिनों बीडेड ब्लाउज फैशन की दुनिया में खास जगह बना रहे हैं। खूबसूरत मोतियों और बारीक कढ़ाई से सजे ये ब्लाउज साड़ियों और लहंगों को रिच और ग्लैमरस लुक देते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस ट्रेंड को अपनाकर अपने एथनिक लुक्स को स्टाइलिश बना रही हैं, जिनसे आप अपने खास मौकों के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Beaded Blouse Design: साड़ी और लहंगे के लिए बॉलीवुड का सुपरहॉट Beaded Blouse
1. White Pearl Beaded Blouse

इस डिजाइन में छोटे–छोटे पर्ल बीड्स की डेंस एम्ब्रॉयडरी होती है, जो ब्लाउज़ को बेहद रॉयल और स्टेटमेंट लुक देती है। फोटोशूट और रिसेप्शन लुक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन।
2. Black Beaded Blouse

अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है, जिसका पल्लू काले मोतियों से सजा हुआ है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पहना है, जिसमें भी मोतियों का काम है।मेकअप में उन्होंने स्मोकी आईज़ और शिमरी आईशैडो लगाया है, जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहा है। बालों को स्लीक बन में बांधा और सफेद इयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया है।
3. Full Sleeve Beaded Blouse

फुल स्लीव्स पर बारीक पर्ल वर्क अभी का सबसे हॉट ट्रेंड है। यह लुक एलीगेंट भी लगता है और शरीर को स्लिम अपीयरेंस देता है।
Also Read: इस Mahashivratri दिखना है सुन्दर और परफेक्ट तो पहनें ये लेटेस्ट सूट डिजाइन
4. Multicolor Beaded Blouse

सुहाना खान ने डिजाइनर तोरानी का खूबसूरत पीला लहंगा पहना है। इसके साथ उनकी पिंक स्लीवलेस चोली है, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है और कॉर्सेट स्टाइल में डिजाइन किया गया है। चोली पर गोल्डन, सिल्वर और ग्रीन रंग के सितारे और मोतियों की कढ़ाई है, जो इसे बहुत एलिगेंट बना रही है। लहंगे की हर कली पर बारीक काम किया गया है, जिससे लहंगा काफी रिच लग रहा है। सुहाना ने मैचिंग दुपट्टा प्लीट्स में हाथों पर कैरी किया है। उन्होंने बिंदी, मांग टीका, रंग-बिरंगे स्टोन वाले इयररिंग्स, कंगन और पर्ल ब्रेसलेट पहने हैं।


Download Android App
Download iOS App




