Auraiya Girl Eloped With Lover: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक गांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती के गायब होने से दहशत, अन्धविश्वास और तरह-तरह की अफवाहें फैल गई। परिवार को लड़की के बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी हुई पांच फुट लंबी सांप की केंचुली मिली, जिससे अफवाह फैलने लगी कि वह नागिन बन गई। हालांकि बाद में जांच में सारी सच्चाई का खुलासा हो गया। सामने आया कि युवती का अफेयर चल रहा था। जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। इसीलिए वह घर से भाग गई। अपने पीछे एक ऐसा दृश्य छोड़ गई, जिसे देख परिवार और पुलिस दोनों हैरान हैं।
UP Auraiya Crime News: गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग
ग्रामीणों के बीच चर्चा हो रही कि गांव के ही एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों चोरी छिपे मिला करते हैं। सोमवार देर शाम कहा गया कि युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। जाने से पहले उसने अपने कमरे में पड़े बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी, ताकि लोग यह समझे कि वह ‘नागिन’ थी और केंचुली छोड़ चली गई।
बिस्तर पर सांप की केंचुली देख परिजन हैरान

सोमवार सुबह जब घरवाले अपनी बेटी को जगाने उसके कमरे में गए, तो नजारा देख घबरा गए। बिस्तर पर सांप की केंचुली देख परिजन डर गए। बदनामी के डर से वह चुप रहे, लेकिन ये बात ज्यादा देर तक चाहरदीवारी के अंदर नहीं रही। दोपहर तक यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने युवती के अचानक गायब होने की खबर पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है।
Uttar Pradesh Crime News: जबरन शादी से नाराज़ युवती ने रचा फिल्मी ड्रामा

यह घटना पूरे गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। पुलिस को छानबीन में पता लगा कि युवती की शादी घरवाले किसी दूसरे लड़के से कराने जा रहे थे, जिससे युवती नाखुश थी। इसी बात को लेकर उसने ये फिल्मी ड्रामा रचा।
यह भी पढ़ें: Kanpur बैंक केस में नया मोड़, महिला कर्मचारी ने Video जारी कर कहा -‘जांच होनी चाहिए’


Download Android App
Download iOS App




