HDFC Bank Viral Video Update: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित HDFC बैंक की पंकी शाखा से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस दिखाई दी थी। इस मामले में मंगलवार को महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने सामने आकर अपना पक्ष रखा और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Astha Singh Statement: 6 जनवरी की घटना, कर्मचारी के पति पर आरोप
आस्था सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि यह घटना 6 जनवरी की है और इसमें बैंक की एक महिला कर्मचारी का पति शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त व्यक्ति बैंक आया था और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। आस्था के मुताबिक, उनका विवाद एक महिला कर्मचारी से हुआ था, जो करीब एक मिनट में ही खत्म हो गया था।
Astha Singh caste remarks controversy: कार्यभार सौंपने को लेकर हुआ विवाद
आस्था सिंह ने बताया कि विवाद की जड़ कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया थी। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट प्रक्रियाओं में समय लगता है और उन्हें तुरंत पूरा नहीं किया जा सकता। कैशियर के रूप में काम करने वाली कर्मचारी उसी दिन कार्यभारमुक्त होना चाहती थी, जबकि नियमों के तहत चाबियां सौंपने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होता है।
आस्था सिंह एक नया ख़ुलासा, जिस व्यक्ति से विवाद था वो प्रेस मे था और उसने आस्था सिंह को सीधी धमकी दी कि कौनसी जाति हो और अभद्र व्यवहार किया, घटना के एक महीने बाद आस्था का मीडिया ट्रायल किया गया। वो भी चयनित बाइट काटकर!
भारतीय मीडिया को शर्म करो। pic.twitter.com/DOxQO1qcom— The Thakur Force (@thethakurforce) February 10, 2026
Kanpur Latest News Today: जातिगत टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का आरोप (HDFC Bank Viral Video Update)
आस्था सिंह का दावा है कि बैंक स्टाफ का पति अंदर आया और उनकी टेबल के पास आकर जातिगत टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। उन्होंने महिला कांस्टेबल बुलाने की मांग की और सवाल उठाया कि एक महिला से इस तरह के व्यवहार को कैसे सहन करने की उम्मीद की जा सकती है। लगभग 43 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आस्था सिंह को बहस के दौरान आक्रामक अंदाज़ में देखा गया।
यह भी पढ़ें: ‘ठाकुर हूं मेरा कुछ नहीं…’, बैंक के अंदर महिला कर्मचारी ने खाताधारक को दी धमकी, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO






















