Jahnavi Killekar Eliminated: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला पॉपुलर रिएलिटी शो ‘द 50’ को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं और हंगामा जरा भी कम नहीं हुआ है. अचानक एलिमिनेशन, टफ टास्क और ढेर सारे ड्रामे से भरपूर ये शो फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है. हाल ही में दिखाए गए एपिसोड में मराठी एक्ट्रेस जाह्नवी किल्लेकर के एलिमिनेट होने से कॉन्ट्रोवर्सी और भी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे शो के कंटेस्टेंट्स अब कई तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में आगे और भी ज्यादा ड्रामे की उम्मीद की जा रही है.
The 50 Reality Show: क्या था टास्क?

दिखाए गए नए एपिसोड की शुरुआत एक ऐसे टास्क से हुई जिसमें खिलाड़ियों को कई टीमों में बांटा गया. हर एक टीम में चार लड़कियां और चार लड़के थे, जिनमें लड़कियों को कप्तान बनाया गया था. एपिसोड का पहला बड़ा झटका तब लगा जब उर्वशी ढोलकिया ने खुलासा किया कि उनकी अपनी टीम ने उन्हें ही नहीं चुना. किसी और टीम से उन्हें चुनने की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने पर, उन्हें सीधे डेंजर जौन में भेज दिया गया.
इस कॉम्पटीशन के तहत, मैदान में गेंदें फेंकी जाती थीं और कंटेस्टेंट्स को उन्हें अपने सिर पर बंधी टोकरियों में पकड़ना होता था. ऐसे में हर एक राउंड को जीतने वाले कंटेस्टेंट के पास ये पॉवर होती थी कि वो अपनी पसंद के एक कंटेस्टेंट को डेंजर जोन में भेज सकता था. यह सिलसिला कई राउंड तक चला, जिसका रिजल्ट ये आया कि शिव ठाकरे, अरबाज पटेल, मनीषा रानी, निक्की तंबोली, विक्रांत सिंह, सिवेट तोमर और रजत दलाल जैसे शो के कुछ सबसे मजबूत खिलाड़ी भी डेंजर जोन में पहुंच गए.
The 50 latest episode: चाहत ने किसको किया सेफ
View this post on Instagram
टास्क के बाद, सभी अनसेफ कंटेस्टेंट्स को एक अलग कमरे में भेज दिया गया, इसके बाद शुरू होना था वोटिंग राउंड और इस राउंड में पहले चाहत पांडे ने कहा कि वो दिग्विजय राठी को वोट देंगी. फिर उन्होंने कहा कि उनका एक वोट विक्रांत सिंह राजपूत को जाएगा. पर बात यहीं खत्म नहीं हुई जब अर्चना गौतम ने रजत की बुराई करना शुरू किया, तब चाहत ने कहा कि, ‘रजत जाए….’. पर ये सब सुनकर रजत भड़क गए और उन्होंने नॉमिनेशंस से सेफ होने के बाद चाहत से बात की.
Reality Show Drama: रजत ने चाहत से क्या कहा?
View this post on Instagram
रजत ने चाहत से कहा कि, ‘मैंने किसी तीसरे इंसान की बातें सुनकर नहीं आया हूं, मैं वो कह रहा हूं जो मैंने अपनी आंखों से देखा’. फिर यहा पर चाहत पलट गईं और बोली कि, ‘मैं वोट नहीं मांग रही थी, रजत मेरी मां की कसम अगर मैंने विक्रांत के लिए वोट मांगा हो तो’. इतना कहने के बाद चाहत रोने लगीं. चाहत बोलीं, ‘मैं क्यों मागूंगी विक्रांत के लिए वोट, मैं पागल हूं क्या. मैंने दिग्विजय को वोट नहीं किया, मैंने निक्की को वोट किया’.
इसके बाद रजत आगे बोले, ‘तुमने कहा, रजत जाए…’. इसपर चाहत बोलीं, ‘मैंने नहीं बोला रजत. मैंने कहा कि रजत को तो वोट मिल ही जाएंगे’. फिर इस ड्रामे के बाद रजत ने निक्की से पूछा, ‘इसने बोला था न कि रजत जाए….’ तो निक्की बोली, ‘हां’. और इसके बाद चाहत फिर से रोने लगीं.
Chahat And Rajat Dalal Fight: चाहत और रजत की लड़ाई क्यों है बड़ी बात?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, चाहत और रजत ‘बिग बॉस’ में पहली बार साथ नजर आए थे. वहां पर चाहत और रजत दोस्त थे, दोनों के कई रील्स वायरल हुए थे और चाहत की वजह से रजत का सॉफ्ट साइड नजर आया था. जिसके बाद द 50 शो में भी चाहत और रजत की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही थी. लेकिन चाहत के एक्शन और रजत के बयान ने ये साफ कर दिया है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है.
Jahnavi Killekar Eliminated: कौन हुआ बाहर?

वहीं अगर एविक्शन की बात करें तो घरवालों के वोट्स के आधार पर रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, दिग्विजय राठी, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, सिवेट तोमर और मनीषा रानी सेफ हो गए. वहीं जाह्नवी किल्लेकर ‘द 50’ से बाहर हो गईं.
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट


Download Android App
Download iOS App




