Latest Paranda Design 2026: सर्दियों के मौसम में खूबसूरत सलवार सूट के साथ परांदे बालों में लगा लिया तो फिर इससे खूबसूरत और क्या हो सकता है! अगर आप अपनी शादी में ट्रेडिशनल ब्राइड का लुक अपनाना चाहती हैं तो परांदे इसमें आपकी काफी मदद कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं कि परांदे का कौन-सा डिजाइन और स्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा, तो आपका ये कन्फ्यूजन हम दूर सकते हैं। चलिए, आपको दिखाते हैं परांदे के मॉडर्न और एलीगेंट डिजाइन-
Latest Paranda Design 2026: फिर ट्रेंड में आया परांदा
1. Mirror Work Paranda

मिरर वर्क किसी भी चीज पर हो, हमेशा अच्छा ही लगता है। अब इस परांदे को ही देख लीजिए। अगर आपका आउटफिट मिरर वर्क बेस्ड है तो उसके साथ इस परांदे को पेयर करना तो डेफिनेटली बनता है।
2. Gotta Patti Paranda

गोटा पट्टी बॉल्स के साथ ही पिंक और यलो कलर का यह परांदा आपके गोटा पट्टी या गोल्डन वर्क वाले सलवार सूट के साथ करेगा मैच।
3. Chakor Paranda

ब्राइट रेड कलर का ये चकोर परांदा आपको फुल ऑन ड्रमैटिक लुक देगा और इसे अपने रेड आउटफिट के साथ मैच करके आप एकदम देसी ब्राइड लगेंगी।
4. Latkan Paranda

ये लटकन परांदा भी आपके स्पेशल दिन के लिए काफी अच्छा रहेगा। आप इसे अपने आउटफिट के कलर से मैच कर सकती हैं या कॉन्ट्रास्ट भी रख सकती हैं।
Also Read: 4 Magical Curly Hairstyles जो दुल्हन को देंगे Grand Wedding Look ! हर फंक्शन के लिए Must-Try
5. Hair Jewelry Paranda

अगर आप थोड़ा हैवी और ट्रेडिशनल लुक वाला परांदा चाहती हैं, तो ये हेयर जूलरी वाला परांदा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इससे आपकी वेडिंग हेयरस्टाइल में चार चांद लग जाएंगे।
6. Sea Shells Paranda

सी शेल कलेक्शन की शौकीनों के लिए ये ब्यूटीफुल परांदा एकदम परफेक्ट है। व्हाइट सी शेल्स के साथ गोल्डेन धागों का कॉम्बिनेशन इस परांदे को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है।


Download Android App
Download iOS App




