Jeffrey Epstein Red Room: आजकल जेफरी एपस्टीन काफी चर्चा में है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी ये नाम जरूर सुना होगा। अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में एपस्टीन फाइल्स को सार्वजनिक करने का कानून पास किया था। इसके बाद ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया।
एपस्टीन फाइल्स ने दुनियाभर की कई ताकतवर हस्तियों की कलई खोल दी। इन फाइलों ने एपस्टीन के अपराधों की भयावह तस्वीर सामने ला दी हैं। हाल ही में जेफरी एपस्टीन के ‘रेड रूम’ का राज़ खुला हैं, जहां उसने अय्याशी का अड्डा बना रखा था। इस कमरे में महिलाएं प्राइवेट डांस करती थी और एपस्टीन के मेहमानों के लिए ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती थीं। यह रूम बाल यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन का पेरिस स्थित एक घर में बना हुआ था।
Epstein Paris Apartment Scandal: रेड रूम का काला सच

इस खुफिया ‘रेड रूम’ के अंदर कई महिलाओं को प्राइवेट डांस करते हुए भी देखा गया था। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, यह वही फ्लैट है, जहां बदनाम पीटर मंडेलसन की अंडरवियर वाली तस्वीरें ली गई थी। एपस्टीन के पेरिस स्थित इस फ्लैट को ‘पापों का घर’ कहा जाता था। इस कमरे में प्रतिष्ठित महिलाएं भी बिना कपड़ों के डांस कर चुकी हैं। इसके साथ ही एपस्टीन ने यहां अपने कई गंभीर जघन्य यौन अपराध किए थे।
एपस्टीन ने आर्क डी ट्रायम्फ के पास स्थित अपने आलीशान पेरिस प्रॉपर्टी में कई घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया था। बाल यौन शोषण का दोषी अरबपति एपस्टीन, वहां एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर जैसे लोगों के मनोरंजन के लिए खास इवेंट आयोजित करता था। पिछले हफ्ते अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइलों के नए बैच में एक दर्जन से ज्यादा वीडियो जारी किए, जिनमें एपस्टीन को उसी ‘रेड रूम’ में देखा गया।
Epstein Private Dance Room: बिना कपड़ों के डांस करती थी महिलाएं

जारी की गई वीडियो में महिलाओं के चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं, उनकी उम्र स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि जिस कमरे में ये वीडियो बनाया गया था, वहीं पीटर मैंडेलसन को अंडरवियर में देखा गया था। तस्वीरों में कई महिलाएं अधनंगी अवस्था में नजर आ रही हैं। आलीशान अपार्टमेंट में नाचते हुए और कपड़े उतारती हुई भी दिख रही हैं। माना जा रहा है कि रेड रूम के अंदर ही ये वीडियो अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड किया गया है।
पिछले हफ्ते एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें मेंडेलसन को एक महिला से बात करते हुए दिखाई दिया था। 2003 और 2004 के बैंक स्टेटमेंट से पता चलता है कि उन्हें फाइनेंसर एपस्टीन से कुल 75,000 अमेरिकी डॉलर मिले थे। यह भी कहा जाता है कि एपस्टीन ने मेंडेलसन के कुछ अन्य खर्च भी उठाए थे। हालांकि, मेंडेलसन का कहना है कि उन्हें याद नहीं है कि फ्लैट में उनकी अंडरवियर में तस्वीर क्यों ली गई थी।
किसने खरीदा एपस्टीन का रेड रूम वाला फ्लैट?
एपस्टीन का यह फ्रांसीसी फ्लैट साल 2024 में 20 लाख पाउंड की छूट के साथ बेचा गया था। इस प्रॉपर्टी में एक मसाज रूम भी था और पहले इसे खोपड़ी और भौंहों की कलाकृतियों से सजाया गया था। बाद में यह फ्लैट बल्गेरियाई प्लास्टिक पैकेजिंग कारोबारी जॉर्जी टुचेव को 82 लाख पाउंड में बेचा गया।


Download Android App
Download iOS App




