Tobacco Businessman KK Mishra Net Worth: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार के हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह घटना VIP रोड पर ग्वालटोली इलाके में स्थित रिव-3 मॉल के पास करीब 3:15 बजे हुई। हादसा इतना अचानक हुआ कि सड़क किनारे खड़े लोग और आसपास मौजूद वाहन इसकी चपेट में आ गए।
पुलिस के अनुसार, यह लैंबॉर्गिनी कार कथित तौर पर शिवम मिश्रा चला रहे थे। शिवम, कानपुर के बड़े कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे हैं। डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और कई लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस को शक है कि हादसे के शिवम नशे की हालत में थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Who is KK Mishra: कौन हैं के.के. मिश्रा?
के.के. मिश्रा को मुन्ना मिश्रा के नाम से भी जाना जाता है। वह कानपुर के एक बड़े तंबाकू कारोबारी हैं। उनकी कंपनी का नाम बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड है। यह कंपनी देश की कई नामी पान मसाला कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है और इस सेक्टर में एक बड़ी सप्लायर मानी जाती है।
Tobacco Businessman KK Mishra Net Worth: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा
साल 2024 में इनकम टैक्स विभाग ने के.के. मिश्रा और उनकी कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की थी। जांच के दौरान सामने आया था कि उनके पास 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इस कार्रवाई में आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये की नकदी, गहने, घड़ियां और महंगी गाड़ियां जब्त की थीं।

Kanpur Lamborghini Accident: इनकम टैक्स रेड में क्या-क्या मिला?
इनकम टैक्स विभाग ने बताया था कि छापेमारी के दौरान करीब 12 करोड़ रुपये की लग्ज़री घड़ियां, 7 करोड़ रुपये के गहने, लगभग 7 करोड़ रुपये नकद और करीब 60 करोड़ रुपये की महंगी गाड़ियां बरामद की गई थीं। यह कार्रवाई दिल्ली, कानपुर, मुंबई और गुजरात सहित पांच राज्यों में फैले लगभग 20 ठिकानों पर की गई थी।
दिल्ली से मिली रोल्स रॉयस और सुपरकारें
जांच के दौरान दिल्ली के वसंत विहार इलाके में स्थित शिवम मिश्रा के आवास से करीब 16 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस फैंटम कार भी बरामद हुई थी। इसके अलावा पोर्श कायेने, लैंबॉर्गिनी उरुस और मैकलारेन 720एस जैसी कई सुपरकारें भी जांच के दायरे में आई थीं।

कंपनी का कारोबार और संचालन
बंशीधर टोबैको कंपनी पिछले करीब 32 वर्षों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सक्रिय है। कंपनी का संचालन इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा किया जाता है, जिसमें उषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा और शिवम कुमार मिश्रा शामिल हैं। कंपनी की फैक्ट्री गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है।
आय और टर्नओवर पर सवाल
कंपनी ने अपने दस्तावेजों में 20 से 25 करोड़ रुपये की सालाना आय दिखाई है, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि वास्तविक कारोबार इससे कहीं अधिक हो सकता है। आयकर विभाग पिछले कुछ महीनों से कंपनी के खातों और टैक्स रिटर्न पर नजर बनाए हुए था, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई सामने आई।
यह भी पढ़ें: कानपुर में तम्बाकू कारोबारी के बेटे ने लैम्बोर्गिनी से मचाया कहर, 10 फीट उछला बाइक सवार, 6 लोग घायल


Download Android App
Download iOS App




