New OTT Release This Week: फरवरी का दूसरा हफ्ता OTT लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, जी5, जियो हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। रोमांस, थ्रिलर, हॉरर और एक्शन- हर जॉनर का कंटेंट इस हफ्ते दर्शकों को मिलेगा।
New OTT Release This Week: Chiranjeevi की फिल्म OTT पर, फैन्स को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘Mana Shankara Vara Prasad Garu’ 11 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी। एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ वेंकटेश और नयनतारा भी नजर आएंगे।
Valentine Week OTT releases 2026: कोर्टरूम ड्रामा ‘Amar Vishwas’ भी करेगा धमाकेदार एंट्री

राजीव खंडेलवाल की नई वेब सीरीज ‘अमर विश्वास’ 11 फरवरी से एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इस सीरीज में वह वकील की भूमिका निभाते नजर आएंगे और कहानी कानून की दुनिया के बड़े केसों पर आधारित होगी।
New movies On OTT February 2026: हॉरर कॉमेडी ‘Bhanupriya Bhooter Hotel’ से डर और हंसी दोनों

बंगाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भानुप्रिया भूतर होटल’ 13 फरवरी को जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी होटल और वहां मौजूद आत्माओं के इर्द-गिर्द घूमती है।
Hollywood हॉरर ‘The Conjuring: Last Rites’ भी OTT पर

हॉरर प्रेमियों के लिए ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ 13 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एड और लॉरेन वॉरेन की नई पैरानॉर्मल केस की कहानी दिखाई जाएगी।
Valentine special Web Series: Baby Girl और अन्य नई फिल्में भी रहेंगी चर्चा में

इस हफ्ते ‘Baby Girl’, ‘Motorvalley’, ‘Predator: Badlands’ और कई इंटरनेशनल कंटेंट भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे, जिससे दर्शकों के पास देखने के लिए ढेरों ऑप्शन होंगे।
वैलेंटाइन वीक में OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। चाहे क्राइम थ्रिलर हो या हॉरर फिल्म, हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए तैयार है।
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट…


Download Android App
Download iOS App




